Showing posts with label Corona. Show all posts
Showing posts with label Corona. Show all posts

Sunday, 27 June 2021

Corona Virus Daily Updates on 27.6.2021

 Corona Virus Covid-19 Stats  India

 


  • Confirmed       :    3,02,76,685
  • Active               :   5,70,400
  • Recovered        :  2,92,97,755
  • Death                :  3,96,636

Vaccine Dose Administered    -  32,17,60,077

Data Updated till 27.6.2021 

Source : https://www.covid19india.org/

 

 

Friday, 12 February 2021

देश में 4 NIV की घोषणा:नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के लिए पीजीआई करेगा दावेदारी

 


  • दावा मजबूत इसलिए- कोरोना काल में प्रदेश के 11 जिलों के 4,12,641 से ज्यादा सैंपल के टेस्ट पीजीआई में हुए !
  • जरूरत इसलिए- गंभीर श्रेणी के वायरस की जांच के लिए सभी सैंपल अभी दिल्ली और पुणे की लैब भेजने पड़ते हैं !

केंद्रीय बजट 2021 में हेल्थ सेक्टर में केंद्र सरकार की ओर से देश भर में 4 नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी बनाए जाने की घोषणा हुई है। आत्मनिर्भर स्वास्थ्य योजना में इन वॉयरोलॉजी लैब को शामिल किया जाएगा। रोहतक पीजीआई इनमें से एक लैब पर अपना दावा पेश करने जा रहा है। इसके लिए जल्द ही एक प्रस्ताव बना राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा।

राज्य सरकार इसे केंद्र के पास भेजेगी। पीजीआई रोहतक का ये दावा कमजोर भी नहीं है। कोरोना महामारी के दौर में पीजीआईमें कोविड टेस्टिंग की सुविधा की क्षमता और को-वैक्सीन के ट्रॉयल रिजल्ट को देखते हुए पीजीआई रोहतक इस दौड़ में सबसे आगे भी दिख रहा है।

अभी देश में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी लैब केवल पुणे में ही है। पीजीआई डायरेक्टर डॉ. रोहताश यादव का कहना है कि पीजीआई की वीआरडीएल लैब में आठ से 10 जिलों से आने वाले कोरोना सैंपल टेस्टिंग कर संक्रमित मरीजों का पता लगाया। वर्तमान में पीजीआई की वायरल रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लैब में रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी जिलों से आने वाले कोरोना सैंपल की टेस्टिंग का काम एक्सपर्ट की टीम कर रही है। संस्थान में वर्तमान में उपलब्ध संसाधनों और पर्याप्त स्थान को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से चार में से एक नेशनल वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट का आवंटन होने की पूरी उम्मीद है।

संक्रामक बीमारियों के इलाज के लिए अलग से विभाग और अस्पताल भी बनेगा, ‌‌30 करोड़ बजट का अनुमान

लैब का दर्जा मिला तो टेस्टिंग- रिसर्च जैसी सुविधाएं होंगी उपलब्ध

कोरोना महामारी को देखते हुए देश में खुले वाले चार इंस्टीट्यूट में भविष्य में आने वाली महामारी का पता लगाने के लिए टेस्टिंग, रिसर्च जैसी अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ऐसे में पंडित बीडी शर्मा हेल्थ एंड साइंस यूनिवर्सिटी और पीजीआई प्रशासन ने संस्थान में संचालित वायरल रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लैब में उपलब्ध संसाधनों के आधार पर एक वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट आवंटन के लिए दावेदारी करने का फैसला लिया है। पीजीआई निदेशक डॉ. रोहतास यादव का दावा है कि वो प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार के जरिए केंद्र को भेजेंगे।

इंस्टीट्यूट स्थापित होने के बाद सैंपल टेस्ट के लिए पुणे लैब में नहीं भेजने होंगे: पीजीआई निदेशक डॉ. रोहतास यादव बताते हैं कि सरकार की ओर से यदि पीजीआई में इंस्टीट्यूट संचालन की मंजूरी मिलती है तो पूरे हरियाणा और आसपास के राज्यों से कोरोना जैसे अन्य कई वायरस का पता लगाने के लिए पुणे और दिल्ली की लैब में सैंपल नहीं भेजने पड़ेंगे। रिसर्च और संक्रमण की डायग्नोसिस भी कर सकेंगे। एक इंस्टीट्यूट स्थापित होने में औसतन 30 करोड़ की लागत आएगी।

वायरोलॉजी लैब की क्या है अहमियत ऐसे समझें

बीएसएल-2: पीजीआई की वीआरडीएल लैब को बायो सेफ्टी लेवल-2 का दर्जा है। लैब में वायरस, फंगस, बैक्टीरिया, हेपेटाइटिस बी व सी और स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच की जाती है।

बीएसएल-3: यहां दूसरे देशों से आए या फिर नए पैथोजन पर काम होता है। लैब में यलो फीवर, वेस्ट नाइल वायरस और टीबी के बैक्टीरिया भी पलते हैं। हमारे देश में भारतीय वायरोलॉजी संस्थान पुणे इसी श्रेणी का है।

अभी हमारी लैब को बीएसएल-2 का दर्जा, अब भी 3 जिलों के सैंपल जांच रहे

अधिकारी बताते हैं कि कोरोना काल के 11 माह में पीजीआई की वायरल रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लैब में प्रदेश के 50% जिलों से आए 4,12,641 से ज्यादा लोगों के कोरोना सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। अब भी 3 जिलों के सैंपल जांच यहीं होती है। लैब को बीएसएल-2 का दर्जा प्राप्त है।

तीन रियल टाइम पीसीआर मशीन, दो हजार सैंपल टेस्ट की क्षमता: पीजीआई की वायरोलॉजी लैब में रोजाना औसतन 2000 सैंपल टेस्टिंग की क्षमता है। यहां 3 रियल टाइम पीसीआर मशीन उपलब्ध हैं। 24 घंटे में 2000 ज्यादा सैंपल टेस्ट करने की लैब के पास क्षमता है।

 

 

Tuesday, 9 June 2020

सरकारी कार्यालयों में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने हेतू किये जाये सभी प्रबंध-उपायुक्त आर एस वर्मा- जिला के सभी गांवों में सेनिटाइजर का करवाया जाये दोबारा स्प्रे- कंटेनमेंट क्षेत्रों में एसओपी का सख्ती से पालन करवाया जाये.

रोहतक, 09 जून : उपायुक्त आर एस वर्मा ने कहा कि सरकारी कार्यालय में सेनिटाइजर व मास्क आदि उपलब्धता सुनिश्चित करवाये। जिला के सभी गांवों में सेनिटाइजर का स्पे्र करवाया जाये ताकि गांवों में कोविड-19 के सामुदायिक संक्रमण को रोका जा सकें। 
 उपायुक्त आर एस वर्मा स्थानीय लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ सरकारी कार्यालयों में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने हेतू किये गये प्रबंधों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा मुख्य सचिव द्वारा निर्देश दिये गये है कि वे कोविड-19 के सामुदायिक संक्रमण को रोकने हेतू गांवों में सभी प्रबंध करवायें। उन्होंने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र धनखड़ को निर्देश दिये कि वे जिला के सभी गांवों में दोबारा सेनिटाइजर का स्प्रे करवाये ताकि कोविड-19 के संक्रमण को रोका जा सकें। 
 उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में कार्य करने वाले कर्मचारियों व आम लोगों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाने हेतू सभी आवश्यक कदम उठाये जायें। इनके तहत कार्यालय के प्रवेश द्वार पर स्टैंड युक्त सेनिटाइजर करवाये जायें तथा स्टाफ की तैनाती भी की जाये। पर्याप्त संख्या में मास्क की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाये। उन्होंने जिला में उपलब्ध राशन की समीक्षा करते हुए उच्चाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे राशन की पर्याप्त मात्रा की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट क्षेत्रों में सरकार द्वारा जारी स्टैंडर्ड ऑप्रेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) का सख्ती से पालन करवाया जाये। उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सेनिटाइजेशन की भी समीक्षा की। 
 इससे पूर्व उपायुक्त आर एस वर्मा ने गौड ब्राह्मïण कवारेंटान सेंटर का निरीक्षण किया तथा उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं संस्थान के पदाधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 के सामुदायिक संक्रमण को रोकने हेतू आवश्यक प्रबंध किये गये है तथा बाहर से आने वाले व्यक्तियों के लिए कवारेंटाइन सेंटर बनाये गये है।
 इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्रपाल, नगराधीश जगनिवास, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्रह्मï प्रकाश अहलावत, जिला राजस्व अधिकारी पूनम बब्बर, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र धनखड़ सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।

Wednesday, 27 May 2020

मोबाइल डिस्पेंसरी ने थाना, चौकी व नाकों पर तैनात जवानों का जांचा स्वास्थ्य, जवानों के कोविड टेस्ट सैम्पल लिए गए.

रोहतक पुलिस द्वारा जवानों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निरंतर जवानों के स्वास्थ्य जांच की जा रही है तथा कोरोना वायरस से बचाव के उपकरण भी उपलब्ध कराए जा रहे है।
फार्मासिस्ट हरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में मोबाइल डिस्पेंसरी द्वारा आज थाना सिटी रोहतक, पुराना सब्जी मंडी व पुलिस चौकी सलारा मौहल्ला में जाकर जवानों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके अलावा शहर में लगाए गए नाकों, राईडर/पीसीआर व यातायात ड्यूटी पर तैनात जवानों की भी स्वास्थ्य जांच की गई। जांच में तापमान, बल्ड प्रेशर, शुगर, ऑक्सीजन सेचुरेशन, प्लस रेट आदि चैक किए गए। 
आयुष विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई दवाईयां वितरित की गई। जवानों को जरूरी सामान भी उपलब्ध कराया गया। जवानों को मास्क, सैनिटाइजर आदि के सही प्रयोग बारे भी बताया गया। ड्यूटी करते समय कोरोना वायरस से कैसे बचाव किया जा सकते है बारे विस्तार से अवगत कराया गया। पुलिस अस्पताल की टीम जवानों की स्वास्थ्य संबंधी समस्या को हल करने के लिए 24 घण्टे तैयार रहती है।
 पुलिस अस्पताल व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से रोहतक पुलिस के जवानो के कोविड टेस्ट के लिए सैम्पल लिए गए है। सैम्पलों को टेस्ट के लिए लैब में भेजा गया है।

Saturday, 23 May 2020

31 अगस्‍त तक लोन EMI पर मिल रही छूट, यहां जानें- 7 जरूरी सवालों के जवाब.

बीते 25 मार्च से देशभर में लॉकडाउन लागू है. इस बीच, केंद्रीय रिजर्व बैंक ने लोन की EMI पर भुगतान टालने (मोरेटोरियम) की सुविधा को एक बार फिर 3 महीने के लिए बढ़ा दिया है.
आरबीआई ने 31 अगस्‍त तक के लिए बढ़ाई मोरेटोरियम सुविधा, बैंक पहले से ही 3 महीने के लिए ग्राहकों को ये सुविधा दे रहे हैं !
लॉकडाउन बढ़ने के बाद से ही इस बात के कयास लग रहे थे कि आरबीआई लोन की EMI भुगतान टालने (मोरेटोरियम) की सुविधा को बढ़ा सकता है. केंद्रीय रिजर्व बैंक ने उम्‍मीद के मुताबिक एक बार फिर इस सुविधा को 31 अगस्‍त तक के लिए बढ़ा दिया है. आइए जानते हैं आरबीआई के इस फैसले से जुड़े कुछ अहम सवालों के जवाब.

सवाल- आरबीआई के ऐलान का मतलब क्‍या है?
जवाब- केंद्रीय रिजर्व बैंक ने एक बार फिर लोन की EMI भुगतान टालने (मोरेटोरियम) की सुविधा को बढ़ा दिया है. इसका मतलब ये हुआ कि आप कुल 6 महीने तक पर्सनल, ऑटो, होम, बिजनेस लोन या क्रेडिट कार्ड की मासिक किस्त (EMI) देने से बच सकते हैं.

आपको बता दें कि बीते 27 मार्च को आरबीआई ने पहली बार बैंकों से EMI भुगतान टालने यानी मोरेटोरियम को कहा था. इसके बाद बैंकों ने 3 महीने के लिए अपने ग्राहकों को EMI भुगतान टालने की छूट दी है. लेकिन अब इसी छूट को अतिरिक्‍त 3 महीने यानी 31 अगस्‍त तक के लिए बढ़ाया गया है.

सवाल- अब आपको क्‍या करना चाहिए?
जवाब- अगर आप पहले से मोरेटोरियम की सुविधा का फायदा उठा रहे हैं तो इसे अतिरिक्‍त तीन महीने के लिए बढ़वा लीजिए. वहीं अगर आप अब इस सुविधा से जुड़ना चाहते हैं तो अपने बैंक से संपर्क कीजिए.

सवाल- क्‍या EMI मोरेटोरियम की सुविधा लेना सही रहेगा?
जवाब- कोरोना संकट काल में कई लोग ऐसे भी हैं जिनकी नौकरी चली गई है या फिर सैलरी में कटौती कर दी गई है. इसके अलावा कुछ लोगों ने उस कारोबार के लिए लोन ले रखा है, जो अब ठप है. ऐसे लोग EMI मोरेटोरियम की सुविधा का लाभ ले सकते हैं. इसके जरिए आप अपनी मासिक किस्‍त टाल कर पैसे की तात्‍कालिक किल्‍लत से निजात पा सकते हैं. लेकिन जिन लोगों की आय पर फर्क नहीं पड़ा है, उन्हें अपनी ईएमआई समय पर देनी चाहिए.

सवाल- EMI मोरेटोरियम की सुविधा लेने पर फायदा होगा या नुकसान?
जवाब- अगर आप EMI मोरेटोरियम की सुविधा ले रहे हैं तो आपको तात्‍कालिक राहत जरूर है. लेकिन लॉन्‍ग टर्म में आपको ब्‍याज के तौर पर इसकी अतिरिक्‍त कीमत चुकानी होगी. दरअसल, मोहलत अवधि के दौरान जो भी बकाया राशि है, उस पर ब्याज जुड़ता रहेगा. मतलब ये कि बढ़ा हुआ ब्याज आपसे अतिरिक्‍त ईएमआई के जरिये लिया जाएगा.

सवाल-मुझे कितना नुकसान होगा?
जवाब- EMI मोरेटोरियम की सुविधा लेने पर आपको अतिरिक्‍त रकम चुकानी होगी. अगर आपने एसबीआई से 30 लाख रुपये का होम लोन लिया है और इसे लौटाने की अवधि 15 साल बची हुई है. ऐसे में अगर आप 3 महीने की मोहलत अवधि का विकल्प चुनते हैं तो 2.34 लाख रुपये के करीब अतिरिक्त ब्याज देना होगा, ये 8 ईएमआई के बराबर है. इसी तरह, 6 लाख रुपये का कार लोन ले रखा है और उसे लौटाने के लिए 54 महीने का समय बचा है तो आपको 19,000 रुपये करीब अतिरिक्त ब्याज देना होगा, जो 1.5 अतिरिक्त ईएमआई के बराबर है.

सवाल- तो क्‍या ये अतिरिक्‍त रकम एक साथ देना होगा?
जवाब- नहीं, EMI मोरेटोरियम की सुविधा के साथ बैंक ग्राहकों को कुछ विकल्‍प भी दे रहे हैं. पहला विकल्प उन ग्राहकों के लिए है जो मार्च से ही इस सुविधा का लाभ ले रहे हैं ऐसे ग्राहक मोरेटोरियम पीरियड में किस्त नहीं देने पर जो ब्याज बनता है, जून में उसका एक मुश्त भुगतान कर सकते हैं.

वहीं एक विकल्‍प ये भी है कि इस दौरान जो भी ब्याज बने, उसे लोन की बाकी रकम में जोड़ दिया जाए. और उसे बची हुई ईएमआई में बराबर बांट दिया जाए. इससे आपकी ईएमआई बढ़ेगी लेकिन लोन भुगतान की अवधि में कोई बदलाव नहीं होगा.
एक अन्‍य विकल्‍प ये है कि ईएमआई स्थिर रहे और लोन की अवधि बढ़ा दी जाए. मान लीजिए कि आपको अपने लोन की ईएमआई 12 साल तक देनी है तो आप इस अवधि को बढ़ा सकते हैं. इस दौरान ईएमआई तो स्थिर रहेगा लेकिन लोन अवधि खत्‍म होने के बाद अतिरिक्‍त महीनों में भी आपको किस्‍त देनी होगी.

सवाल- मुझे ये सुविधा नहीं लेनी हो तो क्‍या करूं?
जवाब- ऐसी स्थिति में आप पहले की तरह सामान्य तौर पर ईएमआई कटने दें. अगर किसी वजह से आपकी ईएमआई नहीं कट रही है तो बैंक से संपर्क कर इसकी वजह पूछ लें. अगर आप EMI मोरेटोरियम की सुविधा लेना चाहते हैं तो आपको अपने बैंक से संपर्क करना होगा. इसके अलावा बैंक की वेबसाइट, सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म के जरिए भी मदद ली जा सकती है. आपको बता दें कि EMI मोरेटोरियम की सुविधा बैंक तभी देंगे जब ग्राहक की अनुमति होगी.

गाइडलाइंस में बदलाव / अब हेल्थ वर्कर्स, पुलिस और फ्रंट लाइन वर्कर्स भी हाईड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा ले सकेंगे, आईसीएमआर ने एडवायजरी जारी की

मलेरिया की दवा है हाईड्रोक्सीक्लोरोक्वीन, अभी तक केवल कोरोना मरीजों को दी जाती थी !
  • आईसीएमआर ने कहा- संक्रमण से बचने के लिए कोरोना वॉरियर्स कर सकते हैं इसका सेवन !





  • कोरोनावायरस के इलाज में प्रयोग होने वाली मलेरिया की दवा हाईड्रोक्सीक्लोरोक्वीन को लेकर इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने रिवाइज्ड एडवायजरी जारी की है। अब इसका सेवन कोरोना वॉरियर्स कर सकेंगे। अभी तक इसे केवल लक्षण वाले या फिर कोरोना संक्रमितों को दिया जाता था।
    आईसीएमआर ने कहा कि अस्पतालों में लोगों का इलाज में जुटे एसिम्प्टमेटिक हेल्थकेयर, कंटेनमेंट जोन में तैनात फ्रंटलाइन वर्कर, पुलिस, सशस्त्र बल के जवान भी हाइड्रोक्सीक्लोरोक्ववीन का सेवन कर सकते हैं। काउंसिल ने यह फैसला राष्ट्रीय स्तर पर दवा के असर को लेकर स्टडी करने वाली नेशनल टास्क फोर्स की रिपोर्ट के बाद किया है। हालांकि काउंसिल ने यह भी साफ किया है कि ये दवा केवल ऐहतियात के तौर पर लेनी चाहिए। इसे लेने का मतलब ये नहीं है कि आपको कोरोना नहीं हो सकता है। 

    कमेटी ने स्टडी में पाया कि इससे संक्रमण के दर में कमी होती है
    नेशनल टास्क फोर्स के विशेषज्ञों ने कोरोना प्रभावित और गैर कोरोना प्रभावित इलाकों में काम करने वाले सभी स्वास्थ्यकर्मियों पर इसका अध्ययन किया। विशेषज्ञों ने पाया कि इससे संक्रमण की दर कम होती है। इसमें कहा गया है कि यह दवा उन लोगों को नहीं देनी चाहिए, जो रेटिना संबंधी बीमारी से ग्रसित हैं। विशेषज्ञों ने कहा कि इस दवा को 15 साल से कम आयु के बच्चों तथा गर्भवती और दूध पिलाने वाली महिलाओं को न दिया जाए। दवा औपचारिक सहमति के साथ किसी डॉक्टर की निगरानी में दी जाए।

    कई देशों को भेजी गई दवा 
    कोरोना संक्रमण से पूरी दुनिया प्रभावित है। दुनिया के बड़े-बड़े देश इसकी वैक्सीन तैयार करने में जुटे हैं। कई विशेषज्ञों ने शुरूआत में ही पाया कि हाईड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की दवा कोरोना के इलाज में काफी प्रभावी है। इसके बाद अमेरिका, इजरायल सहित कई देशों को भारत ने ये दवा सप्लाई की। भारत इस दवा का बड़ा सप्लायर है। 


Friday, 22 May 2020

रोहतक-हिसार समेत हरियाणा के सभी जिलों के लिए गाइडलाइन जारी

रोहतक। हरियाणा की मनोहर सरकार ने लॉकडाउन 4 के खत्म होने से पहले ही छूट का मेला लगा दिया है। आज से प्रदेश के सभी 22 जिलों में नाई की दुकान, सैलून व ब्यूटी पार्लर खोलने की पूरी छूट दे दी गई है। मैरिज व बैंक्वेट हॉल में भी समारोह के लिए लगा प्रतिबंध हटा दिया है। इसके लिए सरकार की तरफ से सभी जिलों के लिए गाइडलाइन भी जारी की गई हैं। हालांकि सरकार ने छूट के साथ कई अहम नियम भी बनाए है ताकि कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके।
इतना ही नहीं, मनोहर सरकार ने शहरों में बाजारों के रविवार या अन्य किसी दिन होने वाले साप्ताहिक अवकाश को भी खत्म कर दिया है। क्योंकि बाजारों में प्रतिदिन 50 फीसदी दुकानें खोलने की इजाजत दी गई है। इसलिए प्रत्येक दुकान का वैसे भी दूसरे दिन ही नंबर आ रहा है। इसलिए यह निर्णय लिया गया है।

कोरोना के संक्रमण को रोकने और शारीरिक क्षमता तथा दक्षता बढाने में आयुर्वेदिक पद्घति बहुत ही फायदेमंद-- आयुर्वेद में समाहित औषधियों के सेवन और विधी को लेकर समुचे प्रदेश में लोगों को जागरूक कर रहे हैं, आयुष विभाग के प्रचार वाहन-वसभी जिलों में आयुर्वेद पद्घति पर आधारित साहित्य किया जा रहा है वितरित:- गृह, स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री अनिल विज।

कोरोना के संक्रमण को रोकने और शारीरिक क्षमता तथा दक्षता बढाने में आयुर्वेदिक पद्घति बहुत ही फायदेमंद-- आयुर्वेद में समाहित औषधियों के सेवन और विधी को लेकर समुचे प्रदेश में लोगों को जागरूक कर रहे हैं, आयुष विभाग के प्रचार वाहन-वसभी जिलों में आयुर्वेद पद्घति पर आधारित साहित्य किया जा रहा है वितरित:- गृह, स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री  अनिल विज।
--हरियाणा के गृह, स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी के शास्त्री नगर से आयुष विभाग के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
अम्बाला में कोरोना के संक्रमण को रोकने और शारीरिक क्षमता और दक्षता बढ़ाने में आयुर्वेदिक पद्घति बहुत ही फायदेमंद है। आयुर्वेद में सम्माहित औषधियां कोरोना से लडऩे में मदद करती हैं तथा शारीरिक ताकत को बढ़ाने का काम करती है। समूचे हरियाणा प्रदेश में आयुर्वेदिक पद्घति का प्रचार और प्रसार जारी है। प्रदेश के सभी जिलों में लाखों की संख्या में पम्फलेट और प्रचार साहित्य वितरित किया जा रहा है। यह जानकारी हरियाणा के गृह, स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी के शास्त्री कालोनी से आयुष विभाग द्वारा तैयार प्रचार वाहन को झंडी देने उपरांत दी। उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश में आयुर्वेद पद्घति का महत्व बढ़ा है। हमें पद्घति को अंगीकृत करते हुए इसका लाभ उठाने की जरूरत है।
उन्होंने यह भी कहा कि समूचा विश्व कोरोना माहामारी से जूझ रहा है और हम भी इससे अछूते नही हैं। सरकार द्वारा हर तरीके से कोरोना के संक्रमण को रोकने के प्रयास जारी हैं। इसमें हमें आशातीत सफलता भी मिल रही है। जरूरत इस बात की है कि लोग सरकार द्वारा जारी निर्देशों की पालना के तहत सामाजिक दूरी बनाएं रखें, मास्क इत्यादि का प्रयोग करें, हैंड सैनिटाइजर व साबुन से हाथ साफ करते रहें। आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा बताई गई औषधियों का भी उनकी सलाह से प्रयोग करते रहें ताकि शरीर की क्षमता और मजबूत हो सके।
इस अवसर पर डा0 सतपाल जिला आयुर्वेदिक अधिकारी अम्बाला ने बताया कि इस अभियान में जागृति वाहन के साथ -साथ एक लाख पैम्पफलेट का भी वितरण किया जा रहा है जिनमें आयुष मंत्रालय के द्वारा सुझायें गए तरीकों को अपनाने बारें विस्तार से बताया गया है। यह प्रचार वाहन जिले के सभी ब्लॉक व गांव - गांव में जाकर आम जनता को कोविड से बचाव के लिए जागृत करेगा। उन्होने बताया कि विभिन्न विभागों के जरुरी सेवाओं में जुटे कोरोना योद्वाओं की इम्यूनिटी पावर(रोग प्रतिरोधक क्षमता) बढाने को आयुष मंत्रालय द्वारा चुनी गई आयुर्वेदिक औषधियों जैसे गुढुची घन वटी, शमसनी वटी, अनु तेल बांटी गई। इसमें मुख्यत: पंचायती राज विभाग के कर्मचारी, पुलिस विभाग के कर्मचारी, नगर निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी तथा वृद्वाश्रमों में रहने वाले वृद्व लोगों सहित लगभग 18000 कोरोना योद्वाओ को ये दवाईयां बांटी गई।          
      जिला आयुर्वेद अधिकारी ने बताया कि आयुष विभाग के चिकित्सक डॉ0 गौरव गर्ग, डॉ मिनाक्षी, डॉ0 राजेश, अम्बाला शहर सामान्य अस्पताल में एंव डॉ0 शैफ ाली, डॉ0 अपनदीप व डॉ0 ताहिरा बेगम अम्बाला कैन्ट सामान्य अस्पताल में कोविड 19 फ ल्यू ओ0पी0डी0 में अपनी सेवांए दे रहे है एंव अन्य एन0एच0एम0 आयुष विभाग के अन्तर्गत कार्यरत सभी आयुर्वेदिक एंव हॉम्योपैथिक चिकित्सक अधिकारी अपने अपने केन्द्रो पर एंव विभिन्न मोबाईल टीमो द्वारा अपनी सेवांए दे रहे है।
इस अवसर पर डा0 दर्शन कुमार, डा0 सतपाल, डा0 गौरव व श्री जय भगवान आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

कुरुक्षेत्र में फिर फूटा कोरोना बम, पांच नए केस आए

कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा उपमंडल में पांच कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। दरअसल स्वास्थ्य विभाग की ओर से लाडवा मंडी में सब्जी विक्रेता व आढ़तियों के कोरोना सैंपल लिए थे, जिसमें से पांच लोगों की रिपोर्ट पॉटिजिव आई है।


कुरुक्षेत्र जिला के लाडवा विधानसभा में मिले 5 कारोना पोजिटिव, पॉजिटिव केस मिलने से मचा हड़कंप, प्रशासन इलाके को कंटेन्मेंट जॉन बनाकर सील करने की तैयारी में जुटा. एक केस लाडवा के वार्ड 9 ओर दूसरा केस वार्ड 11, तीसरा केस गांव बकाली, चौथा केस गांव खेड़ी दबदलान ओर पांचवा केस गोरला गांव से मिला है.


कुरुक्षेत्र में अब टोटल एक्टिव केस हुए 11 कुरुक्षेत्र में धीरे धीरे करोना केस का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।

लाडला विधानसभा के एसडीएम अनिल यादव ने कहा कि लाडवा में पांच कोरोना पोस्टिव के आए हैं इन सभी जगह के एरिया को सील किया जाएगा और इन सभी लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री भी जांच की जाएगी कि यह लोग किन किन से कहां कहां मिले हैं फिलहाल इन सभी एरिया को सील करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में धीरे धीरे करोना postiv केस बढ़ते जा रहे हैं। आज लाडवा विधानसभा में पांच करोना पोस्टिव केस आये है

हरियाणा में 15 जुलाई के बाद खुल सकते हैं स्कूल, ये रहेंगे नियम.

कोरोना से बचाव के लिए लगाए गए लॉक डाउन के चलते मार्च से बंद स्कूल 15 जुलाई के बाद खुल सकते हैं। मानव संसाधन विकास मंत्रालय स्कूलों में पढ़ाई के लिए गाइडलाइन तैयार कर रहा है। जो जल्द ही जारी हो सकती है।

स्कूल चलने पर 1 दिन में 33% या 50% बच्चे ही स्कूल जाएंगे। उपलब्ध संसाधनों के आधार पर राज्य सरकार और स्कूल प्रशासन तय करेंगे कि कितने बच्चे बुलाने हैं। छात्रों की संख्या के आधार पर हाथ धोने की सुविधा, टॉयलेट, पीने के पानी के नल इत्यादि बढ़ाने पड़ सकते हैं।

50% छात्रों का फार्मूला लागू करने वाले स्कूलों में छात्र सप्ताह में तीन और 33% का फार्मूला लागू करने वाले स्कूलों में 2 दिन ही स्कूल जाएंगे। बाकी के दिनों में ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जाएगी। जून के अंतिम सप्ताह में संक्रमण की स्थिति के आधार पर गाइडलाइंस का रिव्यू किया जाएगा। उसके आधार पर स्कूल खोलने की तारीख में बदलाव हो सकता है। हालांकि स्कूल खोलने का अंतिम फैसला राज्य सरकार व स्कूल प्रशासन का होगा।

गौरतलब है कि सीबीएसई ने 1 से 15 जुलाई के बीच 10वी और 12 वी की परीक्षा करवाने का फैसला किया था। स्कूल खोलने से 2 हफ्ते पहले टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ को सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन की ट्रेनिंग दी जाएगी। बच्चों को भी स्कूल में ध्यान रखी जाने वाली बातों की ट्रेनिंग दी जाएगी।

स्कूल में 1 से ज्यादा एंट्री व एग्जिट प्वाइंट बन सकते हैं। हर क्लास के लिए टॉयलेट और पानी पीने की जगह तय होगी, दूसरे छात्र वहां नहीं आ सकेंगे। अगर किसी क्लास में कोई संक्रमण छात्र मिला तो इस व्यवस्था में केवल एक क्लास के बच्चों को ही क्वॉरेंटाइन करने की जरूरत पड़ेगी। ग्रुप में खेले जाने वाले खेल व बड़े आयोजनों पर पाबंदी रहेगी।

Thursday, 21 May 2020

छोटी EMI से लेकर 2021 से किस्त शुरू करने तक, बिक्री बढ़ाने के लिए कार कंपनियां लाई खास ऑफर

नई दिल्ली। कोरोना संकट की वजह से बिक्री में तेज गिरावट देख चुकी कार कंपनियां अब मांग बढ़ाने के लिए आकर्षक ऑफर लेकर बाजार में उतर रही हैं। टाटा मोटर्स और महिंद्रा ने आसान कर्ज योजनाओं का ऐलान किया है जिसकी मदद से ग्राहक बेहद कम EMI पर कार खरीद सकते हैं। कंपनियों की योजना है कि आसान कर्ज देकर कारों की मांग बढ़ाई जाए जिससे उत्पादन में तेजी आएगी। इस योजनाओं के साथ कुछ शर्तें भी जुडी हुई हैं, जिनको पूरा कर ग्राहक कार घर ले जा सकते हैं!
टाटा मोटर्स ने भी कार खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए आसान फाइनेंसिंग की योजनाएं पेश की हैं। इसमें टियागो के लिए आसान किस्त योजना भी दी गई है, जिसमें पहले 6 महीने तक EMI 5000 रुपये प्रति महीना रहेगी (5 साल के लिए 5 लाख के लोन पर), इसके बाद EMI में धीरे धीरे बढ़त की जाएगी। वहीं ऑन रोड कीमत के 100 फीसदी पर कर्ज, लंबी अवधि के कर्ज, कोरोना योद्धाओं (डॉक्टर, नर्स, पुलिस) के लिए खास छूट शामिल हैं।  

भोजन की होम डिलीवरी की अनुमति प्रदान- डीसी आर एस वर्मा, पूर्व से पश्चिम बाएं तथा उत्तर से दक्षिण दिशा दाएं श्रेणी में होंगे शामिल। रात के लिए पेट्रोल पम्प व दवा की दुकानों के लिए जारी होगा रोस्टर ।

भोजन की होम डिलीवरी की अनुमति प्रदान- वर्मा

- पूर्व से पश्चिम बाएं तथा उत्तर से दक्षिण दिशा दाएं श्रेणी में होंगे शामिल 
- मंगलवार को छोडक़र प्रतिदिन खुलेगी मीट की दुकानें
- रात के लिए पेट्रोल पम्प व दवा की दुकानों के लिए जारी होगा रोस्टर 
रोहतक, 21 मई : जिलाधीश आर.एस.वर्मा ने कोविड-19 के सामुदायिक संक्रमण से बचाव हेतु लागू लॉकडाउन के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दिन-प्रतिदिन की सार्वजनिक गतिविधियों में दी गई छूट के अंतर्गत आदेश जारी किए हैं कि सभी भोजनालय, रैस्टोरेंट आम जनता को सिट-डाईन सेवाएं उपलब्ध नहीं करवा सकेंगे। उन्हें सुबह 10 बजे से सायं-6 बजे तक केवल होम डिलीवरी व दूसरे स्थान तक खाना ले जाने की अनुमति होगी। इसके अतिरिक्त नगर निगम क्षेत्र में स्थित दुकानों के संदर्भ में भी आदेश जारी किए गए हैं। इस क्षेत्र में निर्धारित कार्यक्रम अनुसार कार्य किया जा सकेगा। मेडिकल हॉल, दूध एवं डेयरी की दुकानों को छोडक़र अन्य सभी दुकानें रविवार को बंद रहेंगी। 
जिलाधीश द्वारा जारी आदेशों के तहत दूध व डेयरी उत्पाद, चाय की दुकानें, फल व सब्जी, मेडिकल हाल, मिठाई की दुकानें, किरयाणा की दुकानें, बेकरी, कीटनाशक, बीज, फर्टीलाइजर, कृषि उपकरण, वीटा बूथ, टायर पंचर, ऑटोमोबाइल शोरूम हर रोज सुबह 7 बजे से सायं-6 बजे तक खुले रह सकेंगे। उपरोक्त गतिविधियों व दुकानों के अंतर्गत बाजारों में स्थित दुकानों के लिए भी आदेश जारी किए गए हैं। पूर्व से पश्चिम दिशा में को बाएं तथा उत्तर से दक्षिण दिशा में भी बाएं का सिद्घांत लागू होगा। इसके तहत मार्किट के दाएं तरफ व सडक़ की तरफ स्थित दुकानें प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को सुबह 9 बजे से सायं-6 बजे तक खुलेंगी। मार्किट के बाएं तरफ एवं सडक़ की ओर स्थित दुकानें मंगलवार, वीरवार एवं शनिवार को सुबह 9 बजे से सायं-6 बजे तक खुलेंगी। इसी प्रकार बाएं से दाएं तरफ स्थित दुकानों के संदर्भ में नगर निगम आयुक्त द्वारा निर्णय लिया जाएगा। 
जारी किए गए आदेशों के तहत मीट की दुकानें मंगलवार को छोडक़र प्रतिदिन सुबह 9 बजे से सायं-6 बजे तक खुली रहेंगी। ड्रग कंट्रोल अधिकारी द्वारा आपात्तकालीन स्थिति में दवाईयों की दुकानों हेतु जिलाधीश कार्यालय से रोस्टर की स्वीकृति लेनी होगी, जिसके तहत यह दुकानें सायं-7 बजे से सुबह 7 बजे तक खुली रहेंगी। आपात्तकालीन सेवाओं हेतु सायं-7 बजे से सुबह 7 बजे तक खुले रहने वाले पेट्रोल पम्प का जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक द्वारा अलग से रोस्टर जारी किया जाएगा।
जिलाधीश द्वारा जारी आदेशों के तहत शहरी क्षेत्र जैसे- नगर निगम व नगरपालिकाओं की परिधि में स्थित मार्किट के सभी मॉल एवं मार्किट कॉम्पलैक्स बंद रहेंगे। हालांकि मार्किट व मार्किट कॉम्पलैक्स में आवश्यक वस्तुओं की बिक्री करने वाली दुकानों को खोलने की अनुमति होगी। शहरी क्षेत्र की सभी एकल दुकानें, कॉलोनी की दुकानें एवं रिहायशी परिसरों में स्थित दुकानें खुली रहेंगी। ग्रामीण क्षेत्र में मॉल को छोडक़र सभी दुकानें खुली रहेंगी। कंटेनमेंट जोन में किसी भी दुकान अथवा वाणिज्यिक गतिविधियों को अनुमति नहीं दी जाएगी। 
उपरोक्त आदेश हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की वाणिज्यिक दुकानों के अतिरिक्त अन्य मार्किट में स्थित मॉल्स एवं शॉपिंग कॉम्पलैक्स पर लागू होंगे। मार्किट क्षेत्र में वाणिज्यिक वाहनों को दिन के समय सुबह 7 बजे से 9 बजे तक लोडिंग व अनलोडिंग की अनुमति दी जाएगी। दुकानदार द्वारा सामाजिक दूरी बनाए रखने हेतु दुकान के सामने निशान लगाने होंगे। दुकानदार व ग्राहकों के लिए मास्क व फेश कवर पहनना अनिवार्य होगा। प्रत्येक दुकान के सामने सामाजिक दूरी के नियमों के पालन हेतु 6 फुट का गैप रखना होगा। दुकान पर हैंड सेनिटाइजर उपलब्ध करवाना होगा। प्रत्येक ग्राहक की डिलिंग के उपरांत दुकान के काउंटर, डैस्क, कुर्सी आदि को सेनिटाइज करना होगा। प्रतिदिन हर तीन घंटे के उपरांत दुकान को भी सेनिटाइज करना होगा। दुकानों के सामने वाहन पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। कोई भी दुकानदार दुकान के बाहर कोई सामान नहीं रखेगा। 
जारी आदेशा के तहत सौ वर्ग फुट कवर्ड क्षेत्र में केवल एक व्यक्ति काम कर सकेगा। यदि यह क्षेत्र सौ वर्ग फुट से ज्यादा है तथा दो सौ वर्ग फुट से कम है तो दो व्यक्ति दुकानदार सहित काम कर सकेंगे। दो सौ वर्ग फुट कवर्ड क्षेत्र से ज्यादा जगह में 50 प्रतिशत संख्या से ज्यादा व्यक्ति कार्य नहीं कर सकेंगे। इनकी पालना दुकानदार द्वारा सुनिश्चित की जायेगी अन्यथा अनुमति वापिस ले ली जायेगी। सभी दुकानदार आरोग्य सेतू ऐप अपने मोबाइल में डाउनलोड करेंगे तथा ग्राहकों के मोबाइल में भी इस ऐप को अनिवार्य रूप से डाउनलोड करवायेंगे। सार्वजनिक स्थल पर थूकने पर प्रतिबार जुर्माना किया जायेगा। सीएमसी रोहतक, नगरपालिकाओं के सभी सचिव तथा यातायात एसएचओ व संबंधित एसएचओ द्वारा वाहनों की पार्किंग हेतु उचित स्थानों की पहचान की जाएगी। 
जिलाधीश द्वारा जारी आदेशों के तहत नगर निगम आयुक्त द्वारा विभिन्न मार्किट में स्थित दुकानों को खोलने की प्रणाली को सख्ती से लागू किया जाएगा तथा यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी दुकानदार अपनी दुकान के सामने सामान न रखें। रोहतक, महम व सांपला के उपमंडलाधीश एवं इंसिडेंट कमाण्डर अपने क्षेत्रों में इन आदेशों को पूर्णतया लागू करने हेतु जिम्मेवार होंगे। इंसिडेंट कमाण्डर द्वारा आवश्यक गतिविधियों हेतु पास जारी किए जाएंगे। इंसिडेंट कमाण्डर द्वारा सभी संसाधन जुटाए जाएंगे ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अतिरिक्त डीईटीसी, कृषि उप-निदेशक, सीएमसी रोहतक तथा महम, कलानौर व सांपला नगरपालिकाओं के सचिव, सहायक श्रम आयुक्त, ड्रग कंट्रोल अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, ट्रैफिक पुलिस भी बाजारों में सोशल डिस्टेंस के सिद्घांत को लागू करने व भीड़ एकत्रित न होने देने हेतु अपने संसाधनों का प्रयोग करेंगे। यह हिदायतें कोविड-19 के सामुदायिक संक्रमण से बचाव हेतु केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी सलाह के तहत जारी की गई है। ये आदेश आगामी आदेशों तक जारी रहेंगे। इन आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धाराओं 51 से 60 तथा भारतीय दंड संहिता की धारा-188 व अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम रोहतक द्वारा चेकिंग अभियान, नियमों का उल्लंघन पर काटे दुकानदारों के चालान।

नगर निगम रोहतक द्वारा चेकिंग अभियान, नियमों का उल्लंघन पर काटे दुकानदारों के चालान

रोहतक, कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लागू किए गए लॉकडाउन में नियम तोड़ने वाले व्यापारियों से नगर निगम सख्ती से निपट रहा है। 
 एक हजार से लेकर 5 हजार रुपये तक के चालान काटे जा चुके हैं। एक दिन मे कई दुकानों पर जुर्माना किया गया। बिना नंबर के दुकान खोलने पर जुर्माना लिया जाएगा उसके बावजूद भी दुकान खुली मिलने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अथवा दुकान सील करने में जरा भी देरी नहीं की जाएगी। 

आज नगर निगम की टीम ने  माननीय आयुक्त महोदय श्री प्रदीप गोदारा जी के आदेशानुसार नगर निगम LO श्री सुरेंद्र गोयल जी के मार्गदर्शन में asi संदीप राठी ,परमजीत, कृष्ण लाल , ,सुमित फोगाट ,नरेंद्र व सुशील कुमार की टीम ने रोहतक शहर की विभिन्न मार्किटों में जगह जगह सुबह शाम विशेष अभियान चलाकर दुकानों के चालान किये कई दुकानें आज भी शाम 5 बजे के बाद खुली हुई मिली जिसमें मुख्य तौर से रेलवे रोड जैन साइकिल स्टोर का 5000 का चालान, और हूडा कॉम्प्लेक्स में MRF TYRE SHOP का 5000 का चालान और दुर्गा भवन पर बंगाली स्वीट्स का चालान और सर्कुलर रोड पर बाइक मिस्त्री की दो दुकानों का चालान किया गया

हरियाणा में आज कोरोना के 12 नए मामले, अकेले फरीदाबाद में 9 केस, देखें मेडिकल बुलेटिन.

हरियाणा में आज कोरोना के 12 नए मामले, अकेले फरीदाबाद में 9 केस, देखें मेडिकल बुलेटिन.

IRCTC Train Booking: 1 जून से चलने वाली 200 ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग आज 10 बजे से शुरू

IRCTC Train Booking: 1 जून से चलने वाली 200 ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग आज 10 बजे से शुरू.

कोरोना वायरस संकट और लॉकडाउन की वजह से ठप पड़ी ट्रेन सेवाओं को भारतीय रेलवे सिलसिलेवा और चरणबद्ध तरीके से शुरू कर रही है। देश में जारी कोरोना संकट के बीच भारतीय रेलवे ने श्रमिक ट्रेनों के अलावे 1 जून से 200 ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है, जिसकी बुकिंग आज से ऑनलाइन शुरू हो रही है। श्रमिक स्पेशल और वातानुकूलित राजधानी स्पेशल ट्रेनें चलाने के बाद एक जून से गैर वातानुकूलित विशेष ट्रेनें भी दौड़ने जा रही हैं। इन ट्रेनों के टिकटों की बुकिंग 21 मई यानी आज सुबह 10 बजे से शुरू होगी। पहले रेलवे ने सिर्फ नॉन एसी ट्रेनें चलाने की बात की थी, मगर अब इन ट्रेनों में एसी और जनरल डिब्बे भी होंगे.
रेलवे ने कहा है कि ये ट्रेनें पूरी तरह आरक्षित होंगी, जिनमें एसी और गैर एसी श्रेणियां होंगी। सामान्य डिब्बों में भी बैठने के लिए आरक्षित सीटों की सुविधा होगी। रेलवे ने एक जून से चलने वाली 200 ट्रेनों की सूची जारी की। टिकट की बुकिंग 21 मई , सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
इससे पहले मंगलवार शाम को रेलवे ने ट्वीट कर इन ट्रेनों को 1 जून से चलाने की जानकारी दी थी। रेलवे ने ट्वीट कर कहा था कि, श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त भारतीय रेल 1 जून से प्रतिदिन 200 अतिरिक्त टाइम टेबल ट्रेनें चलाने जा रहा है जो कि गैर वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी की ट्रेन होंगी एवं इन ट्रेनों की बुकिंग ऑनलाइन ही उपलब्ध होगी।

Wednesday, 20 May 2020

हरिद्वार के रूडकी में मिला कोरोना मरीज .


हरिद्वार के रूडकी में मिला कोरोना मरीज 

रूडकी (हरिद्वार) के मोहनपुरा गांव में मिला कोरोना का केस, 32 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव, मुम्बई से 14 मई को लौटा था, जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आयी.

Corona Virus Daily Updates

Corona Virus Covid-19 Stats  India

  • Confirmed       :    108747
  • Active               :    61192
  • Recovered        :    44225 
  • Death                :    3323    

पापमोचिनी एकादशी की यहां पढ़ें पावन व्रत कथा, च्यवन ऋषि के पुत्र मेधावी और अप्सरा से जुड़ी है कहानी

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु को समर्पित एकादशी व्रत रखने से सुख-समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, च...