Showing posts with label Rohtak. Show all posts
Showing posts with label Rohtak. Show all posts

Friday, 12 February 2021

गर्मी से पहले जल संकट:अब दो दिन देरी से आएगा जेएलएन में पानी, जलघर टैंक में 20%भी नहीं बचा

 

  • पेयजल सप्लाई में एक समय की कटौती झेल रहे शहर के लिए दूसरी मुसीबत !
  • पब्लिक हेल्थ ने 200 क्यूसेक अतिरिक्त पानी की डिमांड भेजी! 

 

साल 2021 की शुरूआत से ही पेयजल संकट का सामना कर रहे शहर को अभी इस स्थिति से राहत नहीं मिलने वाली है। हालात यहां तक पहुंच चुके हैं कि अगर 17 फरवरी को जेएलएन में तय शेड्यूल से एक दिन भी देरी से पानी पहुंचा तो शहर की पेयजल सप्लाई ठप हो जाएगी। हालांकि शहर के आधे से ज्यादा इलाकों में पहले से ही एक समय सप्लाई की कटौती चल रही है। इसमें भी टाइम कम करने की तैयारी है। अब जलघरों में पानी का लेवल कम होने से स्थिति यहां तक पहुंच चुकी है अब गुरुवार को पब्लिक हेल्थ विभाग ने सिंचाई विभाग को खुबड़ू हेड से 200 क्यूसेक अतिरिक्त नहरी पानी छोड़ने की डिमांड भेजी है !

  • यह निर्णय 14 फरवरी की बजाए दो दिन विलंब से 17 फरवरी को जेएलएन नहर में पानी आने की सूचना के बाद अधिकारियों ने लिया है। अभी सिंचाई विभाग की ओर से पब्लिक हेल्थ विभाग द्वारा भेजी डिमांड पर कोई जवाब नहीं मिला है।

    कन्हैली हेड पर पाउंडिग की इजाजत न मिलने से जलघरों के टैंक नहीं भर पाए

    14 तक अतिरिक्त पानी नहीं मिला तो रोज 15 मिनट की और कटौती

    पब्लिक हेल्थ विभाग के जेई अमित रोहिल्ला ने बताया कि यदि 14 फरवरी तक अतिरिक्त पानी नहीं मिला तो 15 फरवरी से सुबह की जा रही 50 मिनट की सप्लाई में 15 मिनट की कटौती मजबूरी होगी। दूसरी ओर, जेएलएन में मरम्मत कार्य चल रहा है। पब्लिक हेल्थ को कन्हेली हेड पर पाउंडिंग से सिंचाई विभाग ने मना कर दिया था। इससे सोनीपत रोड व झज्जर रोड जलघर के टैंकों को नहीं भरा जा सका। 17 को भी जेएलएन में पानी देरी से पहुंचा तो सप्लाई ठप होने का खतरा है।

     

    1.सोनीपतरोड स्थित प्रथम जलघर: क्षमता 18 एमएलडी है। इससे 2 करोड़ 45 लाख लीटर पानी प्रतिदिन सप्लाई होता है।

    2.झज्जररोड स्थित द्वितीय जलघर: क्षमता 35 एमएलडी है। इससे 2 करोड़ 70 लाख लीटर प्रतिदिन पानी सप्लाई होता है।

    3.बोहर बाईपास स्थित तृतीय जलघर: क्षमता 28 एमएलडी है। इससे 2 करोड़ 20 लाख लीटर पानी सप्लाई होता है।

    4.देवकालोनी स्थित चतुर्थ जलघर: क्षमता 10 एमएलडी है। इससे 1 करोड़ लीटर पानी की रोज सप्लाई की जाती है।

    100 क्यूसेक नहरी पानी से भी मुश्किल होगी आसान

    निर्धारित शेड्यूल से दो दिन देरी से जेएलएन में पानी आने की सूचना है। सिंचाई विभाग को डिमांड भेजी गई है। इस विपरीत हालात में 100 क्यूसेक पानी मिलने से भी जल संकट टाला जा सकता है।
    -भानु प्रकाश शर्मा, एक्सईएन, पब्लिक हेल्थ विभाग।

     

     

देश में 4 NIV की घोषणा:नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के लिए पीजीआई करेगा दावेदारी

 


  • दावा मजबूत इसलिए- कोरोना काल में प्रदेश के 11 जिलों के 4,12,641 से ज्यादा सैंपल के टेस्ट पीजीआई में हुए !
  • जरूरत इसलिए- गंभीर श्रेणी के वायरस की जांच के लिए सभी सैंपल अभी दिल्ली और पुणे की लैब भेजने पड़ते हैं !

केंद्रीय बजट 2021 में हेल्थ सेक्टर में केंद्र सरकार की ओर से देश भर में 4 नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी बनाए जाने की घोषणा हुई है। आत्मनिर्भर स्वास्थ्य योजना में इन वॉयरोलॉजी लैब को शामिल किया जाएगा। रोहतक पीजीआई इनमें से एक लैब पर अपना दावा पेश करने जा रहा है। इसके लिए जल्द ही एक प्रस्ताव बना राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा।

राज्य सरकार इसे केंद्र के पास भेजेगी। पीजीआई रोहतक का ये दावा कमजोर भी नहीं है। कोरोना महामारी के दौर में पीजीआईमें कोविड टेस्टिंग की सुविधा की क्षमता और को-वैक्सीन के ट्रॉयल रिजल्ट को देखते हुए पीजीआई रोहतक इस दौड़ में सबसे आगे भी दिख रहा है।

अभी देश में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी लैब केवल पुणे में ही है। पीजीआई डायरेक्टर डॉ. रोहताश यादव का कहना है कि पीजीआई की वीआरडीएल लैब में आठ से 10 जिलों से आने वाले कोरोना सैंपल टेस्टिंग कर संक्रमित मरीजों का पता लगाया। वर्तमान में पीजीआई की वायरल रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लैब में रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी जिलों से आने वाले कोरोना सैंपल की टेस्टिंग का काम एक्सपर्ट की टीम कर रही है। संस्थान में वर्तमान में उपलब्ध संसाधनों और पर्याप्त स्थान को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से चार में से एक नेशनल वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट का आवंटन होने की पूरी उम्मीद है।

संक्रामक बीमारियों के इलाज के लिए अलग से विभाग और अस्पताल भी बनेगा, ‌‌30 करोड़ बजट का अनुमान

लैब का दर्जा मिला तो टेस्टिंग- रिसर्च जैसी सुविधाएं होंगी उपलब्ध

कोरोना महामारी को देखते हुए देश में खुले वाले चार इंस्टीट्यूट में भविष्य में आने वाली महामारी का पता लगाने के लिए टेस्टिंग, रिसर्च जैसी अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ऐसे में पंडित बीडी शर्मा हेल्थ एंड साइंस यूनिवर्सिटी और पीजीआई प्रशासन ने संस्थान में संचालित वायरल रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लैब में उपलब्ध संसाधनों के आधार पर एक वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट आवंटन के लिए दावेदारी करने का फैसला लिया है। पीजीआई निदेशक डॉ. रोहतास यादव का दावा है कि वो प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार के जरिए केंद्र को भेजेंगे।

इंस्टीट्यूट स्थापित होने के बाद सैंपल टेस्ट के लिए पुणे लैब में नहीं भेजने होंगे: पीजीआई निदेशक डॉ. रोहतास यादव बताते हैं कि सरकार की ओर से यदि पीजीआई में इंस्टीट्यूट संचालन की मंजूरी मिलती है तो पूरे हरियाणा और आसपास के राज्यों से कोरोना जैसे अन्य कई वायरस का पता लगाने के लिए पुणे और दिल्ली की लैब में सैंपल नहीं भेजने पड़ेंगे। रिसर्च और संक्रमण की डायग्नोसिस भी कर सकेंगे। एक इंस्टीट्यूट स्थापित होने में औसतन 30 करोड़ की लागत आएगी।

वायरोलॉजी लैब की क्या है अहमियत ऐसे समझें

बीएसएल-2: पीजीआई की वीआरडीएल लैब को बायो सेफ्टी लेवल-2 का दर्जा है। लैब में वायरस, फंगस, बैक्टीरिया, हेपेटाइटिस बी व सी और स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच की जाती है।

बीएसएल-3: यहां दूसरे देशों से आए या फिर नए पैथोजन पर काम होता है। लैब में यलो फीवर, वेस्ट नाइल वायरस और टीबी के बैक्टीरिया भी पलते हैं। हमारे देश में भारतीय वायरोलॉजी संस्थान पुणे इसी श्रेणी का है।

अभी हमारी लैब को बीएसएल-2 का दर्जा, अब भी 3 जिलों के सैंपल जांच रहे

अधिकारी बताते हैं कि कोरोना काल के 11 माह में पीजीआई की वायरल रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लैब में प्रदेश के 50% जिलों से आए 4,12,641 से ज्यादा लोगों के कोरोना सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। अब भी 3 जिलों के सैंपल जांच यहीं होती है। लैब को बीएसएल-2 का दर्जा प्राप्त है।

तीन रियल टाइम पीसीआर मशीन, दो हजार सैंपल टेस्ट की क्षमता: पीजीआई की वायरोलॉजी लैब में रोजाना औसतन 2000 सैंपल टेस्टिंग की क्षमता है। यहां 3 रियल टाइम पीसीआर मशीन उपलब्ध हैं। 24 घंटे में 2000 ज्यादा सैंपल टेस्ट करने की लैब के पास क्षमता है।

 

 

5 दिवसीय NCC कैंप:एयरविंग कैडेटों को दी गई ऑब्सटैकल ट्रेनिंग, 12. बोर और राइफल ड्रिल व घुड़सवारी का प्रशिक्षण भी दिया गया

 


  • सैनिक स्कूल कुंजपुरा करनाल में लगाए गए कैंप का समापन 12 फरवरी को होगा
  • NCC-B, C सर्टिफिकेट की परीक्षा में बैठने के लिए अनिवार्य है एक कैंप लगाना

नंबर-2 हरियाणा NCC एयर स्क्वाड्रन करनाल द्वारा लगाए जा रहे 5 दिवसीय NCC कैंप के चौथे दिन कैडेटों को ऑब्सटैकल ट्रेनिंग दी गई। इसके तहत कैडेटों को राइफल ड्रिल और सलामी शस्त्र के बारे में बताया गया।

कैंप एडजुटेंट सार्जेंट VK तिवारी ने बताया कि राइफल ड्रिल और सलामी शस्त्र का प्रशिक्षण कॉर्पोरल अनुज नेगी, कॉर्पोरल PK सिंह, अमरजीत व GTI मुकेश दे रहे हैं। आर्मी फिजिकल ट्रेनिंग कोर से मुकेश ने कैडेटों को ऑब्सटैकल ट्रेनिंग दी। हॉर्स राइडिंग इंस्ट्रक्टर राजकुमार शर्मा हैं। एरोमॉडलिंग इंस्ट्रक्टर जगदीप कपिल द्वारा कैंप के सफल आयोजन संबंधी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

 


बता दें कि NCC कैंप 8 फरवरी से चल रहा है और 12 फरवरी को इसका समापन होगा। सैनिक स्कूल कुंजपुरा करनाल में कैंप लगाया गया है। कैंप कमांडेंट एवं कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर पवन गोयल ने कैंप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैंप में कुल 117 NCC कैडेट हिस्सा ले रहे हैं।

पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-14 करनाल के NCC एयरविंग अधिकारी फ़्लाइंग ऑफिसर सुरेश दुग्गल, दयाल सिंह कॉलेज से ANO फ़्लाइंग ऑफिसर पवन शर्मा और डॉ. दीप्ती शर्मा केयर टेकर DAV गर्ल्स कॉलेज करनाल के नेतृत्व में कैंप लग रहा है।

विंग कमांडर पवन गोयल ने बताया कि NCC-B, C सर्टिफिकेट के लिए परीक्षा में बैठने हेतु कैडेट के लिए प्रति वर्ष एक कैंप ज्वॉइन करना अनिवार्य है। परीक्षा का आयोजन अगले महीने किया जाना है। इसके मद्देनजर यह कैंप लगाया गया है। क्योंकि कोरोना महामारी का असर NCC ट्रेनिंग पर पड़ा, इसलिए अब मौका मिलते ही यह कैंप लगाया गया है और कैडेट इस कैंप में बड़े जोश के साथ भाग ले रहे हैं।

कैंप में कैडेटों को हर तरह की जरुरी ट्रेनिंग जैसे ड्रिल, .22 फायरिंग, 12 बोर स्कीट शूटिंग, टेंट पिचिंग, सब्जेक्ट स्पेशल की थ्योरी क्लास, ऑब्सटैकल ट्रेनिंग, घुड़सवारी इत्यादि ट्रेनिंग दी जा रही हैं। इनके अलावा डिबेट, डिस्कशन, सिंगिंग डांस आदि सांस्कृतिक गतिविधियां भी कराई जा रही हैं। विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी कराई जा रही हैं, ताकि कैडेटों को अपनी क्षमताओं का ज्ञान हो।

 

 

 

Tuesday, 9 June 2020

सरकारी कार्यालयों में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने हेतू किये जाये सभी प्रबंध-उपायुक्त आर एस वर्मा- जिला के सभी गांवों में सेनिटाइजर का करवाया जाये दोबारा स्प्रे- कंटेनमेंट क्षेत्रों में एसओपी का सख्ती से पालन करवाया जाये.

रोहतक, 09 जून : उपायुक्त आर एस वर्मा ने कहा कि सरकारी कार्यालय में सेनिटाइजर व मास्क आदि उपलब्धता सुनिश्चित करवाये। जिला के सभी गांवों में सेनिटाइजर का स्पे्र करवाया जाये ताकि गांवों में कोविड-19 के सामुदायिक संक्रमण को रोका जा सकें। 
 उपायुक्त आर एस वर्मा स्थानीय लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ सरकारी कार्यालयों में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने हेतू किये गये प्रबंधों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा मुख्य सचिव द्वारा निर्देश दिये गये है कि वे कोविड-19 के सामुदायिक संक्रमण को रोकने हेतू गांवों में सभी प्रबंध करवायें। उन्होंने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र धनखड़ को निर्देश दिये कि वे जिला के सभी गांवों में दोबारा सेनिटाइजर का स्प्रे करवाये ताकि कोविड-19 के संक्रमण को रोका जा सकें। 
 उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में कार्य करने वाले कर्मचारियों व आम लोगों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाने हेतू सभी आवश्यक कदम उठाये जायें। इनके तहत कार्यालय के प्रवेश द्वार पर स्टैंड युक्त सेनिटाइजर करवाये जायें तथा स्टाफ की तैनाती भी की जाये। पर्याप्त संख्या में मास्क की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाये। उन्होंने जिला में उपलब्ध राशन की समीक्षा करते हुए उच्चाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे राशन की पर्याप्त मात्रा की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट क्षेत्रों में सरकार द्वारा जारी स्टैंडर्ड ऑप्रेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) का सख्ती से पालन करवाया जाये। उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सेनिटाइजेशन की भी समीक्षा की। 
 इससे पूर्व उपायुक्त आर एस वर्मा ने गौड ब्राह्मïण कवारेंटान सेंटर का निरीक्षण किया तथा उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं संस्थान के पदाधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 के सामुदायिक संक्रमण को रोकने हेतू आवश्यक प्रबंध किये गये है तथा बाहर से आने वाले व्यक्तियों के लिए कवारेंटाइन सेंटर बनाये गये है।
 इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्रपाल, नगराधीश जगनिवास, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्रह्मï प्रकाश अहलावत, जिला राजस्व अधिकारी पूनम बब्बर, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र धनखड़ सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।

Saturday, 6 June 2020

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा ने माफ किया दुकानदारों का ढ़ाई महीनों का किराया.

किराया माफ करने से दुकानदारों को होगा फायदा : विजय कुमार
 रोहतक, 6 जून। मॉडल टाऊन मार्किट ट्रेडर्स एसोसिएशन ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा द्वारा कोरोना की वजह से हुए लॉकडाऊन के दौरान हुए दुकानदारों के नुक्सान को देखते हुए अपने डी-पार्क स्थित भवन में बनी दुकानों का ढ़ाई महीनों का किराया माफ किये जाने पर आभार प्रकट किया। विजय कुमार ने बताया कि लॉकडाऊन की वजह से दुकानें बंद रही और इस दौरान कोई भी व्यापार नहीं हुआ। जिससे दुकानदारों पर आर्थिक संकट पड़ गया था। ऐसे में भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा ढ़ाई महीनों का किराया माफ करना उनकी नैतिकता का परिचायक है। इससे दुकानदारों को काफी फायदा पहुंचायेगा। विजय कुमार ने कहा कि इसी तरह सभी प्रदेशवासियों को मिल-जुलकर कोरोना संकट से हुए नुक्सान से निपटना होगा। आभार प्रकट करने वालों में अजय धनखड़, मुकेश अरोड़ा, सतीश जांगड़ा, रमन गुप्ता आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Friday, 29 May 2020

हरियाणा के कई इलाकों में भूकंप के झटके, रोहतक रहा केंद्र.

दिल्ली एनसीआर व हरियाणा के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। ये झटके अभी 9 बजकर 8 मिनट पर महसूस किये गए हैं। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र हरियाणा का रोहतक था। हालांकि कही से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 4.6 मापी गई है।


गुरुग्राम, रोहतक,महम और कुछ अन्य एरिया में भूकम्प के झटके महसूस किए गए। गुरुग्राम के सेक्टर 51 में जोर से झटका महसूस क़िया। बचाव के लिए लोग मकान से बाहर निकल आये।

Wednesday, 27 May 2020

मोबाइल डिस्पेंसरी ने थाना, चौकी व नाकों पर तैनात जवानों का जांचा स्वास्थ्य, जवानों के कोविड टेस्ट सैम्पल लिए गए.

रोहतक पुलिस द्वारा जवानों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निरंतर जवानों के स्वास्थ्य जांच की जा रही है तथा कोरोना वायरस से बचाव के उपकरण भी उपलब्ध कराए जा रहे है।
फार्मासिस्ट हरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में मोबाइल डिस्पेंसरी द्वारा आज थाना सिटी रोहतक, पुराना सब्जी मंडी व पुलिस चौकी सलारा मौहल्ला में जाकर जवानों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके अलावा शहर में लगाए गए नाकों, राईडर/पीसीआर व यातायात ड्यूटी पर तैनात जवानों की भी स्वास्थ्य जांच की गई। जांच में तापमान, बल्ड प्रेशर, शुगर, ऑक्सीजन सेचुरेशन, प्लस रेट आदि चैक किए गए। 
आयुष विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई दवाईयां वितरित की गई। जवानों को जरूरी सामान भी उपलब्ध कराया गया। जवानों को मास्क, सैनिटाइजर आदि के सही प्रयोग बारे भी बताया गया। ड्यूटी करते समय कोरोना वायरस से कैसे बचाव किया जा सकते है बारे विस्तार से अवगत कराया गया। पुलिस अस्पताल की टीम जवानों की स्वास्थ्य संबंधी समस्या को हल करने के लिए 24 घण्टे तैयार रहती है।
 पुलिस अस्पताल व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से रोहतक पुलिस के जवानो के कोविड टेस्ट के लिए सैम्पल लिए गए है। सैम्पलों को टेस्ट के लिए लैब में भेजा गया है।

रोहतक के बाजारों में 6 बजते ही प्रशासन अब बजाएगा हूटर, 20 मिनट में अगर सामान अंदर नही किया तो रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन भी नही देगी साथ ।

शहर के बाजारों में दुकानदारों के कट रहे चालान के बाद जन्मा संग्राम अब थमता दिख रहा है। रोहतक प्रशासन अब 6 बजते ही व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद करवाने के लिए इमरजेंसी हूटर बजाएगा ताकि दुकानदार अपनी दुकानों को जल्दी से बंद कर दें। इसके लिए उन्हें 20 मिनट तक का समय मिलेगा और इस समय अवधि के बाद कोई दुकान अगर खुली मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
आज रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन की तरफ से एक पत्र जारी किया गया जिसमें ये जानकारी दी गई और कहा कि 6 बजे निर्धारित समय के अनुसार दुकान को बंद करना है। सामान को समेटने के लिए 10 से 20 मिनट दिए जाएंगे। 6 बजकर 20 मिनट के बाद अगर प्रशासन कोई कार्रवाई करेगा तो एसोसिएशन दुकानदार की सहायता के लिए आगे नहीं आएगा।

आपको बता दें कि लॉकडाउन के चलते रोहतक में दुकान खोलने को लेकर डीसी आरएस वर्मा द्वारा समय निर्धारित किया हुआ है।

Sunday, 24 May 2020

सब्जी मंडी रोहतक कंटनमेंट जोन से मुक्त-जिलाधीश आर एस वर्मा

सब्जी मंडी रोहतक कंटनमेंट जोन से मुक्त-जिलाधीश आर एस वर्मा
- जिला मैजिस्ट्रेट आर एस वर्मा ने जारी किये आदेश
- दुकानदारों को एडवाइजारी की करनी होगी पालना
- ग्राहकों व दुकानदारों को मास्क पहनना अनिवार्य
- सामाजिक दूरी की करनी होगी पालना
- दुकानों पर रखना होगा हैंड सेनिटाइजर
- प्रत्येक डिलिंग के बाद दुकानों को करना होगा सेनिटाइज
- दुकानों के बाहर सामान व वाहन खड़ा करने पर रोक
रोहतक, 24 मई : सब्जी मंडी, रोहतक में कोरोना का कोई नया मामला न पाए जाने के बाद जिला मैजिस्ट्रेट आर एस वर्मा ने नए आदेश जारी कर सब्जी मंडी एरिया को कंटेनमेंट जोन में शामिल करने के अपने पुराने आदेश को समाप्त कर दिया है। आदेशों में बताया गया है कि 15 मई के बाद सब्जी मंडी रोहतक में कोरोना का कोई नया मामला नहीं पाया गया है।
  जिला मैजिस्ट्रेट आर एस वर्मा ने आदेशों में कहा है कि सब्जियां व फल आवश्यक वस्तुओं में आती है और सब्जी मंडी क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन में शामिल करने की वजह से जनता को पर्याप्त मात्रा में सब्जियां व फल प्राप्त करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था और यह स्थिति सब्जियों व फलों के दाम बढ़ा सकती थी। नये आदेशों के अनुसार अब सब्जी मंडी को नियमित रूप से संचालित करने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। आदेशों में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सब्जी मंडी को पूरी तरह से सेनिटाइज कर दिया गया है। मार्केट कमेटी रोहतक के सचिव की रिपोर्ट के अनुसार मंडी का जो व्यक्ति कोरोना संक्रमित हुआ था, वह पीजीआईएमएस रोहतक में उपचार के बाद ठीक हो गया है और अपने घर उत्तर प्रदेश चला गया है। उक्त व्यक्ति के अलावा मंडी के 122 लोगों के कोरोना टैस्ट किये गये थे जो सभी नेगेटिव पाये गये है।
 जिला मैजिस्ट्रेट आर एस वर्मा ने अपने आदेशों में कहा है कि सब्जी मंडी के दुकानदारों को पहले से जारी की गई एडवाइजरी के मुताबिक अपनी दुकानों के सामने सामाजिक दूरी के रख रखाव को सुनिश्चित करना होगा। दुकानदारों व ग्राहकों के लिए मुंह को ढकना अथवा मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा। दुकानों पर हैंड सैनिटाइजर रखना भी आवश्यक है। प्रत्येक ग्राहक से डीलिंग करने के उपरांत दुकान के काउंटर, डेस्क आदि को सैनिटाइज करना होगा। दुकानों के सामने वाहनों के खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी। दुकानों के बाहर कोई भी उत्पाद या सामान रखने की अनुमति नहीं होगी। सभी दुकानें रविवार को बंद रहेगी।
 उपायुक्त ने आदेश में कहा गया है कि अगर कार्य स्थल का कवर्ड क्षेत्र एक सौ वर्ग फिट से कम है तो वहां पर केवल एक व्यक्ति के कार्य करने की अनुमति होगी। अगर यह क्षेत्र 100 वर्ग फीट से ज्यादा और 200 वर्ग फिट से कम है तो वहां पर दुकानदार समेत दो लोग काम कर सकते हैं। इसी प्रकार अगर कवर्ड एरिया 200 वर्ग फीट से ज्यादा है तो एक अतिरिक्त व्यक्ति के काम करने की अनुमति रहेगी।
 जिला मजिस्ट्रेट ने अपने आदेशों में कहा है कि अगर कोई व्यक्ति कोविड-19 के प्रबंधन के संबंध में जारी किए गए राष्ट्रीय निर्देशों और लोकडाउन के उपायों की उल्लंघना करेगा तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 व 60 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 व अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जिला मैजिस्ट्रेट ने इस संबंध में संबंधित प्रवर्तक एजेंसियों को भी निर्देश दिए हैं कि में उपरोक्त आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करें।

Friday, 22 May 2020

रोहतक-हिसार समेत हरियाणा के सभी जिलों के लिए गाइडलाइन जारी

रोहतक। हरियाणा की मनोहर सरकार ने लॉकडाउन 4 के खत्म होने से पहले ही छूट का मेला लगा दिया है। आज से प्रदेश के सभी 22 जिलों में नाई की दुकान, सैलून व ब्यूटी पार्लर खोलने की पूरी छूट दे दी गई है। मैरिज व बैंक्वेट हॉल में भी समारोह के लिए लगा प्रतिबंध हटा दिया है। इसके लिए सरकार की तरफ से सभी जिलों के लिए गाइडलाइन भी जारी की गई हैं। हालांकि सरकार ने छूट के साथ कई अहम नियम भी बनाए है ताकि कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके।
इतना ही नहीं, मनोहर सरकार ने शहरों में बाजारों के रविवार या अन्य किसी दिन होने वाले साप्ताहिक अवकाश को भी खत्म कर दिया है। क्योंकि बाजारों में प्रतिदिन 50 फीसदी दुकानें खोलने की इजाजत दी गई है। इसलिए प्रत्येक दुकान का वैसे भी दूसरे दिन ही नंबर आ रहा है। इसलिए यह निर्णय लिया गया है।

Thursday, 21 May 2020

भोजन की होम डिलीवरी की अनुमति प्रदान- डीसी आर एस वर्मा, पूर्व से पश्चिम बाएं तथा उत्तर से दक्षिण दिशा दाएं श्रेणी में होंगे शामिल। रात के लिए पेट्रोल पम्प व दवा की दुकानों के लिए जारी होगा रोस्टर ।

भोजन की होम डिलीवरी की अनुमति प्रदान- वर्मा

- पूर्व से पश्चिम बाएं तथा उत्तर से दक्षिण दिशा दाएं श्रेणी में होंगे शामिल 
- मंगलवार को छोडक़र प्रतिदिन खुलेगी मीट की दुकानें
- रात के लिए पेट्रोल पम्प व दवा की दुकानों के लिए जारी होगा रोस्टर 
रोहतक, 21 मई : जिलाधीश आर.एस.वर्मा ने कोविड-19 के सामुदायिक संक्रमण से बचाव हेतु लागू लॉकडाउन के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दिन-प्रतिदिन की सार्वजनिक गतिविधियों में दी गई छूट के अंतर्गत आदेश जारी किए हैं कि सभी भोजनालय, रैस्टोरेंट आम जनता को सिट-डाईन सेवाएं उपलब्ध नहीं करवा सकेंगे। उन्हें सुबह 10 बजे से सायं-6 बजे तक केवल होम डिलीवरी व दूसरे स्थान तक खाना ले जाने की अनुमति होगी। इसके अतिरिक्त नगर निगम क्षेत्र में स्थित दुकानों के संदर्भ में भी आदेश जारी किए गए हैं। इस क्षेत्र में निर्धारित कार्यक्रम अनुसार कार्य किया जा सकेगा। मेडिकल हॉल, दूध एवं डेयरी की दुकानों को छोडक़र अन्य सभी दुकानें रविवार को बंद रहेंगी। 
जिलाधीश द्वारा जारी आदेशों के तहत दूध व डेयरी उत्पाद, चाय की दुकानें, फल व सब्जी, मेडिकल हाल, मिठाई की दुकानें, किरयाणा की दुकानें, बेकरी, कीटनाशक, बीज, फर्टीलाइजर, कृषि उपकरण, वीटा बूथ, टायर पंचर, ऑटोमोबाइल शोरूम हर रोज सुबह 7 बजे से सायं-6 बजे तक खुले रह सकेंगे। उपरोक्त गतिविधियों व दुकानों के अंतर्गत बाजारों में स्थित दुकानों के लिए भी आदेश जारी किए गए हैं। पूर्व से पश्चिम दिशा में को बाएं तथा उत्तर से दक्षिण दिशा में भी बाएं का सिद्घांत लागू होगा। इसके तहत मार्किट के दाएं तरफ व सडक़ की तरफ स्थित दुकानें प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को सुबह 9 बजे से सायं-6 बजे तक खुलेंगी। मार्किट के बाएं तरफ एवं सडक़ की ओर स्थित दुकानें मंगलवार, वीरवार एवं शनिवार को सुबह 9 बजे से सायं-6 बजे तक खुलेंगी। इसी प्रकार बाएं से दाएं तरफ स्थित दुकानों के संदर्भ में नगर निगम आयुक्त द्वारा निर्णय लिया जाएगा। 
जारी किए गए आदेशों के तहत मीट की दुकानें मंगलवार को छोडक़र प्रतिदिन सुबह 9 बजे से सायं-6 बजे तक खुली रहेंगी। ड्रग कंट्रोल अधिकारी द्वारा आपात्तकालीन स्थिति में दवाईयों की दुकानों हेतु जिलाधीश कार्यालय से रोस्टर की स्वीकृति लेनी होगी, जिसके तहत यह दुकानें सायं-7 बजे से सुबह 7 बजे तक खुली रहेंगी। आपात्तकालीन सेवाओं हेतु सायं-7 बजे से सुबह 7 बजे तक खुले रहने वाले पेट्रोल पम्प का जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक द्वारा अलग से रोस्टर जारी किया जाएगा।
जिलाधीश द्वारा जारी आदेशों के तहत शहरी क्षेत्र जैसे- नगर निगम व नगरपालिकाओं की परिधि में स्थित मार्किट के सभी मॉल एवं मार्किट कॉम्पलैक्स बंद रहेंगे। हालांकि मार्किट व मार्किट कॉम्पलैक्स में आवश्यक वस्तुओं की बिक्री करने वाली दुकानों को खोलने की अनुमति होगी। शहरी क्षेत्र की सभी एकल दुकानें, कॉलोनी की दुकानें एवं रिहायशी परिसरों में स्थित दुकानें खुली रहेंगी। ग्रामीण क्षेत्र में मॉल को छोडक़र सभी दुकानें खुली रहेंगी। कंटेनमेंट जोन में किसी भी दुकान अथवा वाणिज्यिक गतिविधियों को अनुमति नहीं दी जाएगी। 
उपरोक्त आदेश हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की वाणिज्यिक दुकानों के अतिरिक्त अन्य मार्किट में स्थित मॉल्स एवं शॉपिंग कॉम्पलैक्स पर लागू होंगे। मार्किट क्षेत्र में वाणिज्यिक वाहनों को दिन के समय सुबह 7 बजे से 9 बजे तक लोडिंग व अनलोडिंग की अनुमति दी जाएगी। दुकानदार द्वारा सामाजिक दूरी बनाए रखने हेतु दुकान के सामने निशान लगाने होंगे। दुकानदार व ग्राहकों के लिए मास्क व फेश कवर पहनना अनिवार्य होगा। प्रत्येक दुकान के सामने सामाजिक दूरी के नियमों के पालन हेतु 6 फुट का गैप रखना होगा। दुकान पर हैंड सेनिटाइजर उपलब्ध करवाना होगा। प्रत्येक ग्राहक की डिलिंग के उपरांत दुकान के काउंटर, डैस्क, कुर्सी आदि को सेनिटाइज करना होगा। प्रतिदिन हर तीन घंटे के उपरांत दुकान को भी सेनिटाइज करना होगा। दुकानों के सामने वाहन पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। कोई भी दुकानदार दुकान के बाहर कोई सामान नहीं रखेगा। 
जारी आदेशा के तहत सौ वर्ग फुट कवर्ड क्षेत्र में केवल एक व्यक्ति काम कर सकेगा। यदि यह क्षेत्र सौ वर्ग फुट से ज्यादा है तथा दो सौ वर्ग फुट से कम है तो दो व्यक्ति दुकानदार सहित काम कर सकेंगे। दो सौ वर्ग फुट कवर्ड क्षेत्र से ज्यादा जगह में 50 प्रतिशत संख्या से ज्यादा व्यक्ति कार्य नहीं कर सकेंगे। इनकी पालना दुकानदार द्वारा सुनिश्चित की जायेगी अन्यथा अनुमति वापिस ले ली जायेगी। सभी दुकानदार आरोग्य सेतू ऐप अपने मोबाइल में डाउनलोड करेंगे तथा ग्राहकों के मोबाइल में भी इस ऐप को अनिवार्य रूप से डाउनलोड करवायेंगे। सार्वजनिक स्थल पर थूकने पर प्रतिबार जुर्माना किया जायेगा। सीएमसी रोहतक, नगरपालिकाओं के सभी सचिव तथा यातायात एसएचओ व संबंधित एसएचओ द्वारा वाहनों की पार्किंग हेतु उचित स्थानों की पहचान की जाएगी। 
जिलाधीश द्वारा जारी आदेशों के तहत नगर निगम आयुक्त द्वारा विभिन्न मार्किट में स्थित दुकानों को खोलने की प्रणाली को सख्ती से लागू किया जाएगा तथा यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी दुकानदार अपनी दुकान के सामने सामान न रखें। रोहतक, महम व सांपला के उपमंडलाधीश एवं इंसिडेंट कमाण्डर अपने क्षेत्रों में इन आदेशों को पूर्णतया लागू करने हेतु जिम्मेवार होंगे। इंसिडेंट कमाण्डर द्वारा आवश्यक गतिविधियों हेतु पास जारी किए जाएंगे। इंसिडेंट कमाण्डर द्वारा सभी संसाधन जुटाए जाएंगे ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अतिरिक्त डीईटीसी, कृषि उप-निदेशक, सीएमसी रोहतक तथा महम, कलानौर व सांपला नगरपालिकाओं के सचिव, सहायक श्रम आयुक्त, ड्रग कंट्रोल अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, ट्रैफिक पुलिस भी बाजारों में सोशल डिस्टेंस के सिद्घांत को लागू करने व भीड़ एकत्रित न होने देने हेतु अपने संसाधनों का प्रयोग करेंगे। यह हिदायतें कोविड-19 के सामुदायिक संक्रमण से बचाव हेतु केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी सलाह के तहत जारी की गई है। ये आदेश आगामी आदेशों तक जारी रहेंगे। इन आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धाराओं 51 से 60 तथा भारतीय दंड संहिता की धारा-188 व अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम रोहतक द्वारा चेकिंग अभियान, नियमों का उल्लंघन पर काटे दुकानदारों के चालान।

नगर निगम रोहतक द्वारा चेकिंग अभियान, नियमों का उल्लंघन पर काटे दुकानदारों के चालान

रोहतक, कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लागू किए गए लॉकडाउन में नियम तोड़ने वाले व्यापारियों से नगर निगम सख्ती से निपट रहा है। 
 एक हजार से लेकर 5 हजार रुपये तक के चालान काटे जा चुके हैं। एक दिन मे कई दुकानों पर जुर्माना किया गया। बिना नंबर के दुकान खोलने पर जुर्माना लिया जाएगा उसके बावजूद भी दुकान खुली मिलने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अथवा दुकान सील करने में जरा भी देरी नहीं की जाएगी। 

आज नगर निगम की टीम ने  माननीय आयुक्त महोदय श्री प्रदीप गोदारा जी के आदेशानुसार नगर निगम LO श्री सुरेंद्र गोयल जी के मार्गदर्शन में asi संदीप राठी ,परमजीत, कृष्ण लाल , ,सुमित फोगाट ,नरेंद्र व सुशील कुमार की टीम ने रोहतक शहर की विभिन्न मार्किटों में जगह जगह सुबह शाम विशेष अभियान चलाकर दुकानों के चालान किये कई दुकानें आज भी शाम 5 बजे के बाद खुली हुई मिली जिसमें मुख्य तौर से रेलवे रोड जैन साइकिल स्टोर का 5000 का चालान, और हूडा कॉम्प्लेक्स में MRF TYRE SHOP का 5000 का चालान और दुर्गा भवन पर बंगाली स्वीट्स का चालान और सर्कुलर रोड पर बाइक मिस्त्री की दो दुकानों का चालान किया गया

रोहतक की इस सौ साल पुरानेे इस प्याऊ की कहानी है बड़ी निराली, लाहौर हाईकोर्ट में चला था केस.

सौ साल पुरानेे इस प्याऊ की कहानी है बड़ी निराली, लाहौर हाईकोर्ट में चला था केस

यहां शहर में रेलवे रोड पर चलता पंचायती प्याऊ। करीब सौ साल पुराना। वाटर कूलरों के दौर में भी गंगा सागर (पानी रखने का एक पात्र) में पानी पिलाकर पुरानी परंपरा को जिंदा रखे हुए है। खास इसलिए भी कि इसे शुरू कराने के लिए लाहौर हाई कोर्ट तक की शरण लेनी पड़ी थी और इसे स्थापित करने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा था।

आज जिस जगह पर प्याऊ है, वह कभी नगरपालिका की जमीन हुआ करती थी। रेलवे रोड बाजार के दुकानदारों ने चंदा इकट्ठा कर यहां प्याऊ लगवाने का कार्य शुरू किया। तत्कालीन नगर पालिका प्रशासन को जब प्याऊ स्थापित करने का पता चला तो उसने एतराज जताया। पालिका प्रशासन ने प्याऊ के निर्माण पर रोक लगाते हुए इसे तोड़ने के आदेश दे दिए। लाख मिन्नतों के बावजूद पालिका प्रशासन ने जब अडिय़ल रवैया नहीं छोड़ा। प्याऊ को तोड़ने के लिए कर्मचारी भेज दिए। दुकानदारों ने विरोध किया। एकजुट हुए दुकानदारों ने रातों-रात निर्माण कार्य कराया। अगले दिन से ही पानी पिलाने की शुरूआत कर दी गई।

पंचायती प्याऊ को स्थापित कराने वाले लाला मथुरा प्रसाद गुप्ता के पोते और वर्तमान प्रधान अनिल गुप्ता बताते हैं कि राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते मामले ने इतना तूल पकड़ा कि जिलेभर में चर्चा का केंद्र बन गया। नगर पालिका ने खुद का पक्ष कमजोर होते देख दुकानदारों पर दबाव बनाने के लिए कानूनी दांव खेल दिया। रेलवे रोड के दुकानदारों को कानूनी नोटिस भेजा गया। दुकानदारों ने इस पर हार नहीं मानी और तत्कालीन लाहौर हाई कोर्ट में केस डाल दिया। फैसला भी उनके पक्ष में आया। तभी से निर्बाध रूप से प्याऊ संचालित किया जा रहा है।

पांच साल, 50 तारीखों के बाद जीता केस

प्याऊ का संचालन कराने के लिए लाला मथुरा प्रसाद गुप्ता, लाला पदम सैन जैन व रूपचंद जैन समिति के पहले इंचार्ज बने। करीब पांच साल तक लाहौर हाई कोर्ट में केस चला। 50 तारीखें पड़ीं। तीनों ही इंचार्ज बारी-बारी से कोर्ट की तारीखों पर जाते। आर्थिक तंगी हुई तो लड़ाई लडऩे के लिए चंदा इकट्ठा करने में भी संकोच नहीं किया। पांच सौ किलोमीटर दूर लाहौर हाई कोर्ट में तारीख से दो दिन पहले निकलना होता था। पंजाब के गुरदासपुर के रास्ते लाहौर तक सफर तय किया जाता था। आखिर लाहौर हाई कोर्ट ने दुकानदारों के पक्ष में फैसला सुनाया।

Wednesday, 20 May 2020

Corona Virus Daily Updates

Corona Virus Covid-19 Stats  India

  • Confirmed       :    108747
  • Active               :    61192
  • Recovered        :    44225 
  • Death                :    3323    

Wednesday, 29 November 2017

रोहतक शहर के मशहूर स्थान !!






जाट कॉलेज










खाटू श्याम जी मंदिर 












साईं मंदिर खरावड


 हनुमान मंदिर खरावड 



शिव मंदिर किलोई 






 दुर्गा भवन मंदिर 

पापमोचिनी एकादशी की यहां पढ़ें पावन व्रत कथा, च्यवन ऋषि के पुत्र मेधावी और अप्सरा से जुड़ी है कहानी

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु को समर्पित एकादशी व्रत रखने से सुख-समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, च...