Thursday, 4 June 2020

रोहतक में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिलने से कंटेनमेंट जोन व बफर जोन घोषित- आर.एस.वर्मा (जिलाधीश )

रोहतक के  जिलाधीश आर. एस. वर्मा ने स्थानीय जगदीश कॉलोनी एवं जिला के गांव कबूलपुर में कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिलने के उपरांत कोविड-19 के सामुदायिक संक्रमण को रोकने हेतु महामारी अधिनियम 1897 के तहत संबंधित क्षेत्रों में कंंटेनमेंट जोन व बफर जोन घोषित किए हैं।


जिलाधीश आर.एस.वर्मा ने स्थानीय जगदीश कॉलोनी वार्ड नम्बर-15 में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिलने से कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु शिव शंकर के मकान से पश्चिम की ओर कंवल कुमार की दुकान, दक्षिण की ओर गुलाटी प्रोडक्शन शॉप, पूर्व की ओर एच.के.बंसल, उत्तर की ओर शिव कुमार के मकान तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। पश्चिम में अशोक के मकान से बीडी कोचर के मकान, दक्षिण में दृष्टिï क्लासिज तक, पूर्व में नारंग हाउस, उत्तर में अशोक के मकान तक के क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया है।

आर.एस.वर्मा ने जिला के गांव कबूलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिलने से माता वाली गली से जयभगवान के मकान से दक्षिण की ओर कृष्ण के मकान तक क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है जबकि कबूलपुर गांव की प्रशासनिक सीमा को बफर जोन घोषित किया है।

कंटेनमेंट जोन में प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग व थर्मल स्कैनिंग होगी

जिलाधीश द्वारा जारी आदेश के तहत कंटेनमेंट जोन में संदिग्ध व्यक्तियों की स्क्रीनिंग, टैस्टिंग, कंवारेंटाइन, आइसोलेशन व सामाजिक दूरी व जनस्वास्थ्य के सभी उपायों को प्रभावी रूप से लागू किया जायेगा ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सकें। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा कंटेनमेंट जोन में स्थित हर घर के प्रत्येक व्यक्ति की घर-घर जाकर स्क्रीनिंग व थर्मल स्कैनिंग की जायेगी। इन स्वास्थ्य टीमों को सभी निजी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाये जायेंगेे तथा यह टीमें प्रत्येक घर के प्रवेश द्वार, दरवाजों की कुंडियों आदि को पूरी तरह सेनिटाइज करेंगी।

कंटेनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता होगी सुनिश्चित

नियमानुसार कंटेनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं जैसे कच्चा राशन, दूध, दालें, दवाईयां, सब्जी आदि की घर द्वार पर डिलीवरी करवाई जाएगी। सब्जी, राशन, दालें, दूध आदि के अलग पैकेट तैयार किए जाएंगे तथा घर द्वार पर इनकी डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी। डिलीवरी करने वाले व्यक्ति पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट पहनेंगे तथा इन पैकेटस को स्वयं घर द्वार तक पहुंचाएंगे। यह व्यक्ति घर के अंदर प्रवेश नहीं करेंगे तथा परिवार के किसी व्यक्ति के साथ शारीरिक सम्पर्क भी नहीं करेंगे। संबंधित अधिकारी द्वारा प्रतिदिन आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई जाएगी। कंटेनमेंट जोन में डयूटी पर तैनात स्टॉफ द्वारा की गई कोताही पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Tuesday, 2 June 2020

श्री नारायणी सेना चैरिटेबल ट्रस्ट पुलिस बल सुरक्षा के साथ स्क्रीनिंग करेगा ट्रस्ट।

शहर में कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप से शहरवासियों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए श्री नारायणी सेना चैरिटेबल ट्रस्ट और नगर निगम संयुक्त तत्वाधान में शहर की स्क्रीनिंग कर रहा है। पिछले 3 दिन में 50 से ज्यादा केस बढ़ चुके हैं और ट्रस्ट के सदस्य गंभीरता के साथ लोगो को बचाने के लिए हर संभव प्रयास भी कर रहे है किंतु स्क्रीनिंग के दौरान कुछ असामाजिक तत्व स्क्रीनिंग के कार्य में बाधा उत्पन्न करते है इसलिए श्री नारायणी सेना चैरिटेबल ट्रस्ट ने पुलिस प्रशासन से पुलिस बल की सहायता मांगी। 

 पुलिस प्रशासन ने स्क्रीनिंग के कार्यक्षेत्र से संबंधित थाने से दो पुलिस कर्मी देने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष सोमबीर शर्मा ने कहा कि उन्होने निगम प्रशाशन से ट्रस्ट के सदस्यों की सुरक्षा के लिए पी पी ई किट और एन 95 मास्क के साथ फेस कवर शील्ड की मांग की। सोमबीर शर्मा ने कहा कि उन्होंने मेयर मनमोहन गोयल से एक एम्बुलेंस या निगम की तरफ से एक वाहन देने की भी बात की ताकि संदिग्ध मिलने पर तुरंत सिविल हॉस्पिटल जाकर सैंपल दिलाया जा सके। इसके साथ मास्क न पहने लोगो पर जुर्माना लगाया जाएगा और पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यवाही भी करवाई जाएगी। उन्होंने कहा इन सब से हमारा उद्देश्य है कि हम सब मिलकर लोगों को कोविड-19 से बचाएं और एकता के साथ कोविड-19 को हराएं।
#ShriNarayaniSenaCharitableTrust #Covid19 #Screening #LockDown

Monday, 1 June 2020

हरियाणा में माॅनसून 28 जून को 8 जुलाई तक पूरे देश में छा जाएगा, मौसम विभाग ने कहा- देश में सामान्य बारिश .

हरियाणा में माॅनसून ने केरल में सोमवार को तय समय,यानी 1 जून को दस्तक दे दी। वहां अधिकांश इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि यह हरियाणा में 28 जून को दस्तक दे सकता है। पूरे देश में माॅनसून 8 जुलाई तक पहुंच जाएगा। 41% संभावना है कि माॅनसून सामान्य रहेगा। जबकि,इस बात की केवल 5% आशंका है कि माॅनसून सामान्य से कम होगा। विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि माॅनसून (जून से सितंबर) में 102% बारिश होगी। इसमें 4% ज्यादा या कम की गुंजाइश है। यानी कम से कम 96% और अधिकतम 106% तक बारिश की संभावना है। उत्तर-प्रश्चिम भारत में सर्वाधिक 107% बारिश के आसार हैं।
हरियाणा में मॉनसून में 400 मिमी. बारिश संभव हरियाणा के 16.17 लाख किसान परिवारों के लिए खुशखबरी है। आईएमडी चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल के अनुसार, मॉनसून जून के आखिरी सप्ताह तक पहुंच सकता है। माॅनसून सीजन (जून से सितंबर) में प्रदेश में 400 मिमी. बारिश हो सकती है। बारिश से 32 लाख हेक्टेयर में होने वाली खरीफ फसलों को लाभ होगा। 12 लाख हेक्टेयर में होने वाली धान की रोपाई 15 जून से शुरू होगी।

पापमोचिनी एकादशी की यहां पढ़ें पावन व्रत कथा, च्यवन ऋषि के पुत्र मेधावी और अप्सरा से जुड़ी है कहानी

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु को समर्पित एकादशी व्रत रखने से सुख-समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, च...