Monday, 1 June 2020

चरखी दादरी के उपायुक्त शिवप्रसाद शर्मा ने सोमवार को घसौला गांव में स्थित हैफेड गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने गेहूं व सरसों के भंडारण की पूरी जानकारी ली।

चरखी दादरी के उपायुक्त श्री शिवप्रसाद शर्मा ने हैफेड गोदाम का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरसों और गेहूं का उचित रखरखाव होना चाहिए। इसके लिए अधिकारी साफ-सफाई व कीटनाशकों को छिडक़ाव करवाते रहें। उन्होंने कहा कि हैफेड व हरियाणा वेयरहाऊस मंडियों से अपने खरीदे गए अनाज को जल्दी से जल्दी गोदामों में पहुंचाए। प्रत्येक गोदाम में रखी गई सरसों का रिकार्ड के साथ सही मिलान होना चाहिए। जिस वाहन में सरसों या गेहूं आए, उसका रजिस्टर में पूरा विवरण दर्ज होना चाहिए। यहां सीसीटीवी कैमरे चलते रहने चाहिए। प्रशासन का यही प्रयास है कि गोदामों में अनाज सुरक्षित रहे और उसका मार्केट कमेटी व एजेंसी  से सही मिलान होना चाहिए। इसीलिए सभी खरीद केंद्रों में अब तक हुई अनाज की खरीद व गोदामों में रखे कट्टों की वेरिफिकेशन करवाई जा रही है।
उपायुक्त शिवप्रसाद शर्मा ने कहा है कि दादरी जिला में खरीद प्रक्रिया पारदर्शी रखी गई है। गेटपास व अनाज की हुई खरीद के हिसाब से ही गोदाम में बैग होने चाहिए। इस सत्यापन कार्य में  कहीं कोई कमी पाई गई तो जिम्मेदार कर्मचारी या अधिकारी को स्थिति स्पष्टï करनी होगी। इस अवसर पर हैफेड एजेंसी व खाद्य एवं पूर्ति विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

हरियाणा के 600 से अधिक कलकारों को दिया मानदेय : गजेंद्र फौगाट- हरियाणा कला परिषद की करोना काल मे पहल- सभी कलकारों ने किया स्वागत.

 कोरोना काल में प्रदेश के कलाकारों की स्थिति को देखते हुए हरियाणा कला परिषद में उनके मानदेय खातों में जमा करवा दिए हैं। ये मानदेय प्रक्रिया उन सभी कलाकारों की आर्थिक सहायता की प्रकिया में एक प्रयास है जिसका सभी प्रमुख कलाकारों ने स्वागत किया है। इसके लिए सभी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया है।
  यह जानकारी देते हुए हरियाणा कला परिषद के रोहतक संभाग निदेशक गजेंद्र फोगाट ने बताया की हरियाणा के वरिष्ठ कलाकार महावीर गुड्डू, हरियाणा लोक कला यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बहमनी, वरिष्ठ कलाकार रामकेश, विख्यात रागनी गायक गुलाब सिंह खाडेवाल, सत्ते फरमानिया, आजाद खांडा खेड़ी, अमित मलिक के अलावा रंगकर्मी रवी मोहन, रजनीश, कलाकार प्रकाश, मलिक रवि दत्त राकेश थुराना, सांगी संजू मंजू, सांगी नरेन, राष्ट्रीय कवि जोगेंद्र मोर, मास्टर महेंद्र, यूसुफ भारद्वाज के अलावा सैंकड़ों कलाकारों ने अपनी शुभकामनाएं व बधाई संदेश भेजे हैं। उनके द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी इसके लिए आभार व्यक्त किया गया है।
        फौगाट ने बताया कि वे सभी  कलाकारों के साथ संपर्क बनाए हुए हैं। कोरोना काल में शुरुआत से ही उन्होंने कलाकारों से दूरभाष से संपर्क करके उनकी समस्याओं बारे फीडबैक लिया था और संबंधित अधिकारियों को इस बारे उचित सूचना दे दी थी। इस पर संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकार ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके अलावा इस काल में जिन कलाकारों को राशन, दवाई, सैनिटाइजर या मास्क के अलावा अन्य कोई समस्या आई उसको भी तत्परता से निपटाया गया। भविष्य में भी वह हरियाणा प्रदेश के सभी कलाकारों के साथ मिलकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कृतसंकल्प हैं। फोगाट ने बताया कि हरियाणा पहला प्रदेश है जिसमें कलाकारों की समस्याओं को तत्परता निपटाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा उचित कदम उठाए गए हैं।

हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन 5 को लेकर नए नियम लागू कर दिए है। प्रदेश को खोल दिया गया है, सीमाएं खुल गई है और कंटेनमेंट जोन में सख्ती रखने के निर्देश भी दे दिए गए है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए।

प्रदेश की दिल्ली-पंजाब समेत सभी सीमाएं आज से खोल दी गई है। अब सुबह 9 से शाम 7 बजे तक बाजारों की सभी दुकानें खुल सकेंगी। रविवार को बाजार बंद रखे जाएंगे। हालांकि आखिरी फैसला डीसी के हाथ में रखा गया है। 
स्थिति अनुसार डीसी जिले को लेकर फैसला ले सकते है, ये बताया जा रहा है।
फैसले कुछ इस प्रकार है -
- हरियाणा में खेल गतिविधियां सुबह पांच बजे से शुरू हो जाएंगी।
- हर किसी को फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
- किसी भी विवाह समारोह में 50 से ज्यादा लोग एकत्र नहीं होंगे।
- सरकारी कार्यालयों में क्लास वन और टू के अधिकारी शत प्रतिशत आएंगे।
- सरकारी कार्यालयों में क्लास थ्री और फोर के कर्मचारी 75 फीसदी रहेंगे।
- हरियाणा सरकार ने सभी सैलून व ब्यूटी पार्लर भी खोलने का फैसला लिया है, लेकिन इनके समय और दिन का फैसला संबंधित जिलों के उपायुक्त लेंगे।
- हरियाणा सरकार इंटर डिस्ट्रिक्ट बसें चलाएगी। बसों के लिए नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। आनलाइन टिकट लेनी होगी।
- हरियाणा के कॉलेज 30 जून तक और स्कूल भी इसी अवधि तक बंद रहेंगे।
- कंटेनमेंट जोन के बाहर किसी भी अन्य गतिविधि को निषिद्ध या आवश्यक प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
- 8 जून से लोगों के लिए धार्मिक एवं पूजा स्थल, होटल, रेस्टोरेंट खोलने की बात कही जा रही है
- बाजारों में कम से कम 6 फीट की डिस्टेंशिंग रखें। दुकान पर एक समय पर 5 से अधिक लोग न हों।
- ग्रुप-ए व बी स्तर के अधिकारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति हो। ग्रुप-सी व डी स्तर के कर्मचारियों की 75 प्रतिशत उपस्थिति हो। आपदा प्रबंधन कानून के तहत जुर्माना प्रावधान लागू होगा।
- टैक्सी व कैब वर्तमान मानकों के अनुसार चलती रहेंगी।

पापमोचिनी एकादशी की यहां पढ़ें पावन व्रत कथा, च्यवन ऋषि के पुत्र मेधावी और अप्सरा से जुड़ी है कहानी

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु को समर्पित एकादशी व्रत रखने से सुख-समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, च...