Thursday, 23 July 2020
घर में लगा है एक बल्ब और पंखा, बिल आ गया 7 लाख 63 हजार.
Tuesday, 7 July 2020
गोहाना के एसडीएम कार्यालय में तैनात क्लर्क गिरफ्तार, गन लाइसेंस की रिन्यूअल कराने के लिए मांगी थी रिश्वत.
गोहाना के एसडीएम कार्यालय में तैनात एक क्लर्क को विजिलेंस की टीम ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी क्लर्क विनोद ने गन लाइसेंस की रिन्यूअल कराने के लिए 15 सौ रुपये की रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने 500 रुपये पहले दे दिये थे और अब 1 हजार रुपये दिये थे। उस वक्त विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक अनिल नामक शख्स ने सोनीपत विजिलेंस को शिकायत दी थी कि गोहाना एसडीएम कार्यालय में तैनात क्लर्क विनोद गन लाइसेंस के रिन्युअल के लिए चार हजार रुपये मांग रहा है। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने यह कार्यवाही की।
शिकायकर्ता ने बताया कि उसे अपनी गन का लाइसेंस रिन्युअल करवाने के लिए फाइल लगाई थी लेकिन क्लर्क ने कोरोना संक्रमण के दौरान छुट्टियों के चलते फाइल लेट होने की बात कही, जिसके बाद उस फाइल को जल्दी क्लियर करवाने की एवज में रिश्वत मांगी थी। इसके बाद 1500 रुपये में बात फाइनल हुई थी।
सोनीपत विजिलेंस के जांच अधिकारी सुमित धनखड़ ने बताया कि अनिल नाम के एक युवक ने शिकायत की थी कि गोहाना में गन लाइसेंस क्लर्क रिश्वत मांग रहा है। सोमवार को मौके पर आकर गोहाना एसडीम कार्यालय में कार्यरत गन लाइसेंस क्लर्क को एक हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
Monday, 6 July 2020
लॉकडाउन के दौरान इम्पाउंड वाहनों के चालान रेट किये गए कम, कैबिनेट बैठक में लिया फैसला
पापमोचिनी एकादशी की यहां पढ़ें पावन व्रत कथा, च्यवन ऋषि के पुत्र मेधावी और अप्सरा से जुड़ी है कहानी
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु को समर्पित एकादशी व्रत रखने से सुख-समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, च...
-
किराया माफ करने से दुकानदारों को होगा फायदा : विजय कुमार रोहतक, 6 जून। मॉडल टाऊन मार्किट ट्रेडर्स एसोसिएशन ने पूर्व मुख्यमंत्री...
-
हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं के बिल कम करने और लाइन लॉस को घटाने के लिए स्मार्ट मीटरों की योजना तैयार की है। इस योजना के तहत प्रदेश में करीब...
-
कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए चल रहे आंदोलन पर शनिवार को हरियाणा के कृषि मंत्री का बड़ा ही हास्यास्पद बयान सामने आया। एक ओर कृषि एवं...