Showing posts with label SP. Show all posts
Showing posts with label SP. Show all posts

Saturday, 3 July 2021

यूपी में चुनावी सरगर्मियों के बीच लखनऊ में अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे AAP नेता संजय सिंह !

 उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मियों के बीच आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से जनेश्वर मिश्रा ट्रस्टऑफिस में मुलाकात की. दोनों के बीच बैठक जारी है. आम आदमी पार्टी का कहना है कि वह अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन की बधाई देने वहां पहुंचे हैं.



उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दोनों नेताओं की इस बैठक को अहम माना जा रहा है और साथ ही कई कयास लगाए जा रहे हैं.आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी सियासी सक्रियता बढ़ाने में लगातार जुटी हुई है. किसान आंदोलन से लेकर राम मंदिर के मसले पर आप नेता संजय सिंह नेबीजेपी पर जमकर निशाना साधा था. हाल ही में उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, चुनाव आते ही अम्बेडकर जी और राष्ट्रपति जी दोनों भाजपा को याद आ गए लेकिन श्री राम जन्म भूमि के शिलान्यास में राष्ट्रपति जी क्यों नहीं याद आये?

पापमोचिनी एकादशी की यहां पढ़ें पावन व्रत कथा, च्यवन ऋषि के पुत्र मेधावी और अप्सरा से जुड़ी है कहानी

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु को समर्पित एकादशी व्रत रखने से सुख-समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, च...