Saturday, 3 July 2021

Corona vaccine: अब गर्भवती महिलाओं को भी लग सकेगा टीका !

केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं को भी टीकाकरण में शामिल करने का फैसला लेते हुए शुक्रवार को राज्यों के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।


स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों से कहा, बाकी लोगों की ही तरह गर्भवती महिलाएं भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन या सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीका लगवा सकती हैं। महिलाएं पूरी गर्भावस्था के दौरान कभी भी टीका लगवा सकती हैं।

मंत्रालय ने कहा, टीकाकरण को लेकर गठित राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह ने गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण में शामिल करने की सिफारिश की थी। राज्यों को सूचित करने के साथ ही कोविन पोर्टल पर भी इसे अपडेट किया जा रहा है।

राज्यों को दिशानिर्देश में टीकाकरण केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मचारियों को गर्भवती महिलाओं के टीके में क्या-क्या सावधानियां बरतनी है उसकी पूरी जानकारी दी गई है। ये दिशा-निर्देश केंद्रों तक पहुंचने के साथ ही गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण शुरू हो जाएगा।

मौतों का आंकड़ा चार लाख पार महाराष्ट्र में सबसे अधिक
स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा चार लाख के पार चला गया। पिछले साल मार्च में कोरोना से पहली मौत के बाद 15 महीने के भीतर 4,00,312 कोरोना मरीज दम तोड़ चुके हैं।

इनमें सबसे अधिक 1.22 लाख मौतें महाराष्ट्र में हुईं। ब्राजील और अमेरिका के बाद सबसे अधिक मौतों वाला भारत तीसरा देश बन गया है। बीते 24 घंटे में कोरोना के देशभर में 46,617 नए मामले मिले हैं।

दूसरी लहर खत्म नहीं, 71 जिलों में लॉकडाउन दो हफ्ते बढ़ाएं :

देश के ज्यादातर जिलों में भले ही कोरोना मामलों में कमी आई है लेकिन दूसरी लहर पूरी तरह खत्म नहीं हुई। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि लोगों को लापरवाही नहीं बरतनी है। साथ ही 16 राज्यों के 71 जिलों में लॉकडाउन पाबंदियां दो हफ्ते बढ़ाने की सलाह दी। राज्यों से प्रभावित जिलों की निगरानी के लिए एक-एक शीर्ष अधिकारी की जिम्मेदारी तय करने को भी कहा गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश के 13, राजस्थान के 10, आंध्र प्रदेश के नौ, मेघालय के आठ, मणिपुर के सात, असम, ओडिशा, त्रिपुरा के चार-चार, सिक्किम के तीन, हिमाचल प्रदेश व पुड्डुचेरी के दो-दो और छत्तीसगढ़ व केरल के एक-एक जिले में स्थिति गंभीर है। इनके अलावा पश्चिम बंगाल, मिजोरम और नगालैंड के एक-एक जिले में संक्रमण दर 10 फीसदी से अधिक है।

Source : Amar Ujala

बंगाल: सुवेंदु अधिकारी की सुरक्षा बहाल करेंगी ममता बनर्जी, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया आदेश !

कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी की सरकार को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश जारी किया है। बता दें कि राज्य सरकार की ओर से सुवेंदु अधिकारी को मिली सुरक्षा वापस ले ली गई थी।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद राजनैतिक उथल-पुथल जारी है। विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा की याचिकाओं पर सुनवाई करने के बाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी की सरकार को सुवेंदु अधिकारी को सुरक्षा मुहैया कराने का भी आदेश दिया है।



कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सुवेंदु अधिकारी को सुरक्षा देने के मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को आदेश दिया है कि भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। बता दें कि राज्य सरकार ने इसे पहले वापस ले लिया था। उच्च न्यायालय ने कहा कि गृह मंत्रालय की ओर से जेड-श्रेणी की सुरक्षा वाले सुवेंदु अधिकारी को केंद्रीय सुरक्षा बल द्वारा कवर किया गया।


इसके बाद राज्य सरकार की ओर से हाईकोर्ट को जानकारी दी गई कि पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा येलो बुक के अनुसार, जेड श्रेणी की सुरक्षा के पैमाने पर ही सुवेंदु अधिकारी का रखरखाव किया जाता है। निदेशालय सुरक्षा की रिपोर्ट में बताया गया कि अधिकारी को पहले से ही पायलट, रूट लाइनिंग और बैठकों के लिए राज्य की सुरक्षा दी जा रही है।

दरअसल, पश्चिम बंगाल द्वारा सुवेंदु अधिकारी को दी गई सुरक्षा 18 मई को वापस ले ली गई थी। इसके बाद भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने इस मामले में उच्च न्यायालय का रुख किया था। वहीं सुरक्षा के मामले पर सुनवाई करते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से सवाल किया था कि राज्य की ओर से सुवेंदु अधिकारी की सुरक्षा वापस क्यों ली गई थी।

Friday, 2 July 2021

टूटा आमिर खान का किरण राव संग रिश्ता, शादी के 15 साल बाद लेंगे तलाक

 15 साल की शादी के बाद आमिर खान और किरण राव ने अपने रिश्ते को खत्म करने फैसला कर लिया है. आमिर और किरण ने एक जॉइंट स्टेटमेंट में इस बात का ऐलान किया है कि अब दोनों के रास्ते अलग हो रहे हैं. दोनों अब अपनी जिंदगी को पति पत्नी के बजाए अलग-अलग जिएंगे. यह खबर दोनों के फैंस के लिए चौंकाने वाली है !


आमिर खान और किरण राव ने अपने स्टेटमेंट में लिखा, 'इन 15 खूबसूरत सालों में हमने एक साथ जीवन भर के अनुभव, आनंद और खुशी को शेयर किया है. हमारा रिश्ता सिर्फ विश्वास, सम्मान और प्यार में बढ़ा है. अब हम अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करना चाहेंगे. पति-पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि सह-माता-पिता और परिवार के रूप में. हमने कुछ समय पहले एक अलग होने के प्लान को शुरू किया था. अब इस व्यवस्था को औपचारिक रूप देने में सहज महसूस कर रहे हैं!

उन्होंने आगे लिखा, 'हम दोनों अलग-अलग रहने के बावजूद अपने जीवन को एक विस्तारित परिवार की तरह शेयर करेंगे. हम अपने बेटे आजाद के प्रति समर्पित माता-पिता हैं, जिनका पालन-पोषण हम मिलकर करेंगे. हम फिल्मों, पानी फाउंडेशन और अन्य परियोजनाओं पर भी सहयोगी के रूप में काम करना जारी रखेंगे, जिनके बारे में हम दिल से परवाह करते हैं. हमारे रिश्ते में निरंतर समर्थन और समझ के लिए हमारे परिवारों और दोस्तों का बहुत-बहुत धन्यवाद जिनके बिना हम यह कदम लेने में इतना सुरक्षित महसूस नहीं करते. हम अपने शुभचिंतकों से शुभकामनाएं और आशीर्वाद की उम्मीद करते हैं और आशा करते हैं कि हमारी तरह आप इस तलाक को अंत की तरह नहीं, बल्कि एक नए सफर की शुरुआत के रूप में देखेंगे. धन्यवाद और प्यार, किरण और आमिर !

पापमोचिनी एकादशी की यहां पढ़ें पावन व्रत कथा, च्यवन ऋषि के पुत्र मेधावी और अप्सरा से जुड़ी है कहानी

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु को समर्पित एकादशी व्रत रखने से सुख-समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, च...