Saturday, 19 September 2020

Haryana में प्राइवेट ट्रेनों का Time Table हुआ तय

रेलवे की तरफ से पब्लिक पाइवेट पार्टनरशिप (PPP) मोड पर चंडीगढ़ क्लस्टर से चालई जाने वाली ट्रेनों का Time Table तय किया गया है। प्राइवेट ट्रेन में दिल्ली से चंडीगढ़ 266 किलोमीटर का सफर मात्र 3 घंटे में तय करेगी। जानकारी दें दें कि अभी तक इस रूट पर सबसे तेज चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस 3 घंटे 25 मिनट का समय लेती है। इसी प्रकार से दिल्ली से अमृतसर 432 किलोमीटर सफर 5 घंटे 35 मिनट में तय होगा।

अब तक सबसे तेज शताब्दी एक्सप्रेस इस रूट पर 6 घंटे 20 मिनट का समय दोनों स्टेशनों के बीच लगाती है। इन मुख्य रूटों के साथ ही कुल 18 रूट पर रेलवे ने प्राइवेट ट्रेन चलाने के लिए टाइम टेबल तैयार किया है।लेकिन ट्रेनों का बीच मार्ग किन स्टेशनों पर ठहराव होगा अभी यह सप्ष्ट नहीं किया गया है।


वर्ष 2023 तक रेलवे की योजना प्राइवेट ट्रेन चलाने की है जिसके मद्देनजर रेलवे विभाग अभी से खाका तैयार करने में लगे है।बता दें कि रेलवे ने ट्रेनों का संचालन प्राइवेट पार्टी को देने के लिए टेंडर भी कुछ महीने पहले ही आमंत्रित किए थे। चंडीगढ़ क्लस्टर के लिए 2510 करोड़ रुपए इंडिकेटिव कॉस्ट (ट्रेन संचालन) तक लगाई जा रही है। अब जो कंपनी इस राशि से ज्यादा की बोली लगाएगी उसे चंडीगढ़ क्लस्टर से ऑपरेट होने वाली 18 ट्रेनों का संचालन का काम सौपा जाएगा।

Haryana में फिर किसान आंदोलन का ऐलान, CM Manohar Lal ने की अपील

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक अपील में किसानों के हितों की सुरक्षा के प्रति हरियाणा सरकार की सतत् प्रतिबद्धता को पुन: स्पश्ट करते हुए कहा कि जहां लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है वहीं प्रदेष में शांति व्यवस्था बनाए रखना सरकार का परम कर्तव्य है।


उन्होंने कहा कि तीनों अध्यादेश पूरी तरह किसान हित में हैं और यह दुख की बात है कि विपक्षी दल अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए भोले-भाले किसानों को बरगला और भटका रहे हैं।

UGC Net Exam: 24 सितंबर से होंगे शुरू, यहां पढ़े पूरा शेड्यूल

UGC Net Exam: 24 सितंबर से होंगे शुरू, यहां पढ़े पूरा शेड्यूल

पापमोचिनी एकादशी की यहां पढ़ें पावन व्रत कथा, च्यवन ऋषि के पुत्र मेधावी और अप्सरा से जुड़ी है कहानी

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु को समर्पित एकादशी व्रत रखने से सुख-समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, च...